Expressnews7

चुनाव आयोग ने आजम खां पर लगाया 48 घंटे का प्रतिबंध, दर्ज हो चुके 14 मुकदमे

चुनाव आयोग ने आजम खां पर लगाया 48 घंटे का प्रतिबंध, दर्ज हो चुके 14 मुकदमे

2019-04-30 23:55:01
चुनाव आयोग ने आजम खां पर लगाया 48 घंटे का प्रतिबंध,  दर्ज हो चुके 14 मुकदमे

NEW DELHI--सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की परेशानी कम होने का नाम ले रही है। चुनाव आयोग ने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने उन पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार की सुबह छह बजे से उनके खिलाफ यह प्रतिबंध लागू होगा। आयोग ने इससे पहले भी आजम खां के खिलाफ 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया था
आजम खां रामपुर संसदीय सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनके बयानों को लेकर उन पर अब तक लगभग 14 मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। चुनाव आयोग ने उन पर 72 घंटे का बैन पर भी लगाया था। अधिकारियों पर टिप्पणी को लेकर उनको चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर उनसे 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। अब आयोग ने आजम पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। आजम पर आरोप है कि उनको कहा है कि जिले के अधिकारी लोगों को वोट नहीं देने के लिए धमका रहे हैं। एक खास वर्ग के लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। ताकि वे मतदान नहीं कर सके।

चुनाव आयोग ने आजम खां के बयान को काफी भड़काऊ माना है। आयोग ने अपने आदेश में कहा, आजम खान ने जिला चुनाव तंत्र और धर्म को लेकर बेहद भड़काऊ भाषण दिया है, ताकि चुनाव में ध्रुवीकरण किया जा सके। यह सिर्फ उसी संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं था जहां उन्होंने भाषण दिया, बल्कि डिजिटल युग में सूचनाओं के तेज फैलाव के कारण अन्य क्षेत्रों तक भी यह बात गई। आयोग ने आजम खां के खिलाफ 48 घंटे का बैन लगा दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि आजम खान 48 घंटों तक चुनाव प्रचार या अन्य सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह प्रतिबंध बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7