Expressnews7

लगातार पांचवीं बार नवीन पटनायक ने ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

लगातार पांचवीं बार नवीन पटनायक ने ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

2019-05-29 11:35:33
लगातार पांचवीं बार नवीन पटनायक ने ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

भुवनेश्वर-ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नवीन पटनायक और उनके 20 मंत्रियों में से करीब आधे पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने मंगलवार की शाम को पटनायक की सिफारिश पर 11 कैबिनेट मंत्री और 9 राज्य मंत्रियों की नियुक्ति की। पटनायक से पहले मात्र दो मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में ज्योति बसु और सिक्किम में पवन चामलिंग पांच बार मुख्यमंत्री रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों की तरफ से एंटी इंकम्बैन्सी फैक्टर और बीजेपी की तेजी से उभार के चलते हंग असेंबली की भविष्यवाणी के बावजूद पटनायक की बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 112 सीटों पर जीत दर्ज की। जो 2014 के विधानसभा चुनाव से सिर्फ पांच सीटें कम थी। शपथ ग्रहण समारोह के खास मौके पर विख्यात लेखिका और नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता भी मौजूद थीं।
जो ग्यारह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं उनमें झारसुगुडा के विधायक नबा किशोर दास और तितलागढ़ के विधायक टुकुनी साहू को छोड़कर सारे पुराना चेहरे हैं। नौ राज्य मंत्रियों में अशोक पांडा को छोड़कर सारे नए चेहरे हैं। अब मुख्यमंत्री नवीन पटनाय को मिलाकर मंत्रिपरिषद में संख्या 21 हो गई है।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7