लोकसभा चुनाव 2019 में शानदार जीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राष्ट्रगान के बाद शुरू हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ इस तरह शपथ ली।
'मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी... ईश्वर की शपथ लेता हूं कि... मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता का अक्षुण्ण रखूंगा। मैं संघ के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करूंगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्याय करूंगा।'
'मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि जो विषय संघ के प्रधानमंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जाएगा अथवा मुझे ज्ञात होगा उसे किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को तबके सिवाय, जबकि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो, मैं प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगा।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह को इस बार फिर गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजनाथ सिंह के बाद अब तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाते आए अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार की मुख्य धारा में आए शाह वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के सबसे करीबी भाजपा नेताओं में से एक नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। नितिन गडकरी के बाद सदानंद गौड़ा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वह सरकार में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे। भाजपा की पिछली सरकार में रक्षा मंत्रालय जैसा अहम पद संभालने वाली निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस बार भी उन्हें रक्षा मंत्री के पद पर ही रखेंगे। एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, इस बार वह चुनाव नहीं लड़े थे। पासवान पिछली सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के कैबिनेट मंत्री थे। भारत सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, पंचायती राज और खान मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। तोमर ने इस बार मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत को 1.13 लाख वोटों से हराया। पिछली बार उन्होंने सिंधिया राजघराने के प्रभाव वाली सीट से जीत का परचम लहराया था और मोदी सरकार में मंत्री बने थे। वह ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, खनन मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। प्रसाद पहले भी मोदी सरकार में कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछली भाजपा सरकार में केंद्रीय कैबिनेट खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रहीं हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी जीत दर्ज की थी। पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली। अनुसूचित जातियों के लिये भाजपा के सबसे उल्लेखनीय नेता थावर चंद मध्य प्रदेश के शाजापुर के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूर्व विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमेश पोखरियाल मे मंत्री पद की शपथ ली। उत्तराखंड के अलावा वह उत्तर प्रदेश सरकार में भी कई मंत्री पद संभाल चुके हैं। उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके घर अमेठी में हराने वाली स्मृति ईरानी ने मंत्री पद की शपथ ली। बीते समय में ईरानी ने पार्टी में अपनी स्थिति मजबूत की है। माना जा रहा है कि उन्हें महत्वपूर्ण विभाग दिया जा सकता है। दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से जीतने वाले डॉ. हर्षवर्द्धन ने मंत्री पद की शपथ ली। पिछली सरकार में वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछली सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री रहे प्रकाश जावड़ेकर ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्री पद की शपथ ली। कर्नाटक से 4 बार सांसद रहे प्रह्लाद जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। जोशी ने कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की।
LSG vs CSK Highlights: आखिरी ओवर में सीएसके की जीत, लखनऊ के हाथ...
यूपी में योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों बड़ा...
महाकुंभ-महाशिवरात्रि पर गोरखपुर से योगी ने की...
महाकुंभ माघ पूर्णिमा में 73 लाख लोगों ने डुबकी लगाई...
पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई, प्रयागराज में...
महाकुंभ भगदड़ हादसा या साजिश? AI कैमरे में नजर आए...