Expressnews7

सुरेन्द्र सिंह को मारने वाला मुख्य हत्यारा अमेठी जामो से गिरफतार

सुरेन्द्र सिंह को मारने वाला मुख्य हत्यारा अमेठी जामो से गिरफतार

2019-05-31 19:42:00
सुरेन्द्र सिंह को मारने वाला मुख्य हत्यारा अमेठी जामो से गिरफतार

स्मृति सिंह के करीबी थे पूर्व प्रधान, चुनाव में निभाया था अहम रोल
परिजनों ने पांच लोगों को किया था नामजद, सभी हो चुके हैं गिरफ्तार

अमेठी -अमेठी से सांसद और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी रहे पूर्व प्रधान की हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने शुक्रवार को बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की गत 25 मई की रात को हुई हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त वसीम को जामो थाना क्षेत्र के शाल्हापुर में गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले के सभी पांच अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में आरोपी वसीम के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जामो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा मे कोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवानों को अस्पताल में तैनात किया गया है और किसी भी व्यक्ति को उससे मिलने की अनुमति नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जामो के थानाध्यक्ष को भी हल्की चोट आयी है।

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वसीम, नसीम, गोलू, धर्मनाथ और क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें से रामचंद्र कांग्रेस नेता है। सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7