Expressnews7

भाजपा सरकार अपराधों पर रोक लगाने में पूरी तरह निष्फल-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार अपराधों पर रोक लगाने में पूरी तरह निष्फल-अखिलेश यादव

2019-05-31 23:19:50
भाजपा सरकार अपराधों पर रोक लगाने में पूरी तरह निष्फल-अखिलेश यादव

LUCKNOW--समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपराधों पर रोक लगाने में पूरी तरह निष्फल रही है। जनजीवन इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा जितना भाजपा राज में है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं तो आम हैं तस्करी और जहरीली शराब का धंधा भी अब ऊपरी संरक्षण से फलफूल रहा है। इसने कितनी ही जाने ले ली है। भाजपा सरकार फिर भी संवेदनहीन बनी हुई है।
बाराबंकी में जहरीली शराब पीकर दो दर्जन मौंते हो चुकी हें जबकि 85 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। सीतापुर में 4 मौते हुई है। अमेठी में भी एक मौत होने की ख़बर है। इन मौतों से भाजपा की राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है क्योंकि अभी पिछले वर्ष भी ऐसी घटनाएं हुई थीं। वर्ष 2018 में बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 9 सहारनपुर में 50 और उन्नाव में 12 मौतें हुई थी।
शराब के अवैध कारोबारी खुलेआम मौतें बेच रहे हैं। सरकारी ठेकों पर भी नकली कच्ची शराब मिलने लगी है। प्रदेश में शराब माफियाओं की कठपुतली सरकार चल रही है। शराब तस्करों को कोई खौफ नहीं है। मथुरा में 250 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है। हरियाणा से शराब की तस्करी का धंधा जोरो पर चल रहा है, भाजपा सरकार और उसका आबकारी विभाग जानकर भी अनजान बना हुआ है।
प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चला है। पूरे राज्य में अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला है। शासन के आदेश को अब अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। माफिया किस्म के अपराधी मनमानी चला रहे है। जनता का हर वर्ग अपने को असुरक्षित समझ रहा है। सरकार पर उसका भरोसा नहीं रह गया है। जनता ऐसी सरकार के जनविरोधी चेहरें से बुरी तरह सहमी और डरी हुई है।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7