Expressnews7

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार नाकाम- अखिलेश यादव

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार नाकाम- अखिलेश यादव

2019-06-13 23:57:48
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार नाकाम- अखिलेश यादव

lucknow-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। खुलेआम लूट, हत्या और दुष्कर्म हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर शिकंजा कसने में नाकाम है।
अखिलेश यादव गुरुवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के परिजनों से मिलकर एटा से लौट रहे थे। उन्होंने मैनपुरी में कुछ देर रुककर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान वह भाजपा सरकार पर हमलावर रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और अधिकारी अपराध की समीक्षा करते हैं और घटनाएं होती जाती हैं। दरवेश यादव की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि जब उनकी हत्या हुई तब भी लखनऊ में समीक्षा बैठक चल रही थी। अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के टप्पल में बच्ची की निर्मम हत्या और हमीरपुर में व्यापारी की हत्या को लेकर भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि दरवेश की हत्या की जांच वर्तमान जज से कराई जानी चाहिए।
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासन भी जाति और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव कर रहा है। सपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, लेकिन पुलिस मौन होकर तमाशा देख रही है। इसके बाद वह सैफई के लिए रवाना हो गए।


श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ भरा था पर्चा

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से...

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

ExpressNews7