Expressnews7

पुरी में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, PM मोदी ने दी श्रद्धालुओं को बधाई

पुरी में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, PM मोदी ने दी श्रद्धालुओं को बधाई

2019-07-04 10:10:20
पुरी में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, PM मोदी ने दी श्रद्धालुओं को बधाई

पुरी-तीर्थ नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज शुरू होने जा रही है। रथयात्रा बृहस्पतिवार को पवित्र शहर पुरी से शुरू होगी। एक हफ्ते चलने वाले इस बार रथ यात्रा में करीब दो लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है जो पिछले साल से 30 प्रतिशत से ज्यादा है।भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु पुरी पहुंचे है।पुरी में देश विदेश के श्रद्धालु रथयात्रा में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।पुरी में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इस रथयात्रा में तकरीबन 10 लाख श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने की संभावना है। आज दोपहर 2 बजे पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव के रथ पर छेरा पहनरा करने का कार्यक्रम है। इसके बाद भगवान का रथ खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी।
यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह रथ यात्रा धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें भाग लेने और भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं। पुरी के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में भी प्रतीकात्मक रूप में रथयात्रा का आयोजन किया गया है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होने से पहले लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, 'रथ यात्रा के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ।हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद चाहते हैं। जय जगन्नाथ।'इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह-सुबह अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। अमित शाह यहां सुबह की आरती में शामिल हुए। जगन्नाथ मंदिर में हर रोज सुबह 4 बजे भगवान जगन्नाथ की आरती होती है। लिहाजा गृह मंत्री आज रथ यात्रा की शुरुआत से पहले, जगन्नाथ मंदिर की आरती में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह भी आरती करने पहुंची थीं।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7