Expressnews7

सिंचाई मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को सिंचाई विभाग की उपलब्धियों से कराया अवगत

सिंचाई मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को सिंचाई विभाग की उपलब्धियों से कराया अवगत

2019-07-04 11:22:09
सिंचाई मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को सिंचाई विभाग की उपलब्धियों से कराया अवगत

धर्मपाल सिंह ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री के लखनऊ आगमन पर किया स्वागत
लखनऊ--उ0प्र0 के सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक) एवं लघु सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने उ0प्र0 के दौरे पर आये केन्द्रीय मंत्री जल शक्ति भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत का चैधरी चरण सिंह एअर पोर्ट लखनऊ में आज आगवानी एवं स्वागत किया। धर्मपाल सिंह ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को विगत दो वर्षों की सिंचाई विभाग द्वारा अर्जित की गयी ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराया।
धर्मपाल सिंह ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने विगत दो वर्षों के अन्दर 3 लाख हेक्टेयअर अतिरिक्त सिंचन क्षमता में वृद्धि कर ऐतिहासिक रिकार्ड दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य नहरों के टेल तक ही नहीं बल्कि किसानों के प्रत्येक खेत तक पानी पहुँचाने का है। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नहरों, माइनरो, राजबहों एवं कुलाबों की सिल्ट सफाई करके किसानों को सिंचन के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के बहुत से ऐसे क्षेत्रों में पानी आपूर्ति की गयी है, जहाँ पिछले 20 वर्षों से पानी नही पहुँचा था। पानी पाकर वहाँ के किसानों ने मिठाई बाँटकर खुशियाँ व्यक्त की तथा सरकार की प्रशंसा भी किया।
सिंचाई मंत्री ने शेखावत को बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं को काफी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्षों से लंबित बाण सागर परियोजना को पूर्ण कर मा0 प्रधानमंत्री जी से लोकार्पण भी करा दिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि बाण सागर परियोजना के पूर्ण होने से लगभग 1 लाख 75 हजार किसानों को इसका लाभ मिला तथा लगभग 150132 हे0 सिंचन क्षमता में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र की कई वर्षों से लंबित 7 परियोजनाएं भी पूर्ण की गयी हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से 26264 हे0 सिंचन क्षमता में वृद्धि तथा 70 हजार जनसंख्या को पेयजल उपलब्ध किया जा रहा है।
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने केन्द्रीय मंत्री जल शक्ति को अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के बेहतर जल प्रबंधन एवं पर्याप्त सिंचाई हेतु पानी किसानों को उपलब्ध कराने से खाद्यन्न उत्पादन में पंजाब एवं हरियाणा के बाद उ0प्र0 का स्थान है। कई फसलों के उत्पादन में प्रदेश का स्थान अग्रणी होने की दिशा में अग्रसर है। सिंचाई मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने विगत दो वर्षों में बाढ़-सुरक्षा की दिशा में भी अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विभाग द्वारा 185 बाढ़-सुरक्षा की परियोजनाएं पूर्ण की गयी हैं। इस वर्ष भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है तथा आवश्यक वस्तुओं का रिजर्व स्टाक भी सुरक्षित कर लिया गया है ताकि जनधन एवं पशुहानि को रोका जा सके। सिंचाई मंत्री ने इसके साथ ही सिंचाई विभाग के द्वारा संचालित अन्य कार्य-कलापों एवं गतिविधियों की भी जानकारी से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7