Expressnews7

राहुल गांधी पर बयान को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ F.I.R दर्ज

राहुल गांधी पर बयान को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ F.I.R दर्ज

2019-07-07 17:33:30
राहुल गांधी पर बयान को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ F.I.R दर्ज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित बयान को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई जशपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल की एक शिकायत के बाद की है जिसमें कहा गया है कि स्वामी ने राहुल के खिलाफ कथित तौर पर झूठा बयान दिया है।
जशपुर के पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि स्वामी के खिलाफ शनिवार रात को पत्थलगांव पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। अग्रवाल ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि स्वामी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी कोकीन (एक नशीला पदार्थ) लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को इस तरह का बयान देने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने शिकायत में कहा, ‘स्वामी खुद भी जानते हैं कि उनका बयान झूठा है और जान-बूझकर राहुल गांधी का अपमान करने वाला है। स्वामी जानते हैं कि उनका बयान राजनीतिक दलों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दे सकता है और लोगों को उकसा सकता है। इस तरह के बयान से लोगों के बीच शांति भंग हो सकती है।’

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, ‘स्वामी का बयान अस्वीकार्य और घोर निंदनीय है। इसने राज्य और पूरे देश में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का अपमान किया है। उन्हें इस तरह का गलत बयान देने का कोई नैतिक और कानूनी अधिकार नहीं है।’

राज्य में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) समेत कांग्रेस की विभिन्न इकाइयां शनिवार की रात से सभी जिलों और विकास खंड मुख्यालयों में पुलिस थानों में स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7