Expressnews7

पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा उपचुनावों की तैयारी में लग जाएं-अखिलेश यादव

पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा उपचुनावों की तैयारी में लग जाएं-अखिलेश यादव

2019-07-10 22:16:31
पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा उपचुनावों की तैयारी में लग जाएं-अखिलेश यादव

Lucknow-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य मुख्यालय पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विधानसभा उपचुनावों में जीत की तैयारी में लग जाएं। लोकसभा चुनावों के बाद प्रदेश में 12 निर्वाचन क्षेत्रों में होनेवाले उपचुनावों को पूरी गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के एकाधिकार और अहंकार को तोड़ने के लिए हमें सभी सीटों पर जीतने का लक्ष्य रखना होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की कुनीतियों के कारण जनता तबाह-परेशान है। सत्ता का लगातार दुरूपयोग किया जा रहा है। किसान, गरीब, नौजवान और समाज के कमजोर वर्ग की सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समाजवादी सरकार में सस्ते आवास, पेंशन, यूपी डायल 100 नं0 सेवा, महिला सुरक्षा के लिए 1090 सेवा, सस्ती चिकित्सा एवं मिडडे मील में पोषक आहार आदि की व्यवस्थाएं की थीं, उनका क्या हुआ?
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी, जीएसटी को लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया है। देश में बेकारी बढ़ी है। उसकी स्टार्ट अप, मुद्रा लोन, मेक इन इण्डिया जैसी बहुप्रचारित योजनाएं विफल साबित हुई हैं। भाजपा ने देश को वर्षों पीछे कर दिया है। इसलिए भाजपा ने अब अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए आंकड़ों का मायाजाल बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश को बहकाने के लिए जोरशोर से अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का दावा भाजपा द्वारा किया गया है। यह देश के गरीबों, मजदूरों, कम आय वाले कारोबारियों तथा कारीगरों को धोखा देने के अलावा कुछ और नहीं है। यदि विगत पांच वर्ष में बुनियादी ढांचे को विकसित किया गया होता तो आर्थिक स्थिति में डालर के मुकाबले रूपया मजबूत होता। जब प्रतिव्यक्ति आय और जीडीपी में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है तो विकास के झूठे आंकड़े पेश करने से क्या होगा?


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7