Expressnews7

गोवा कांग्रेस में फूट, 15 में से 10 विधायकों ने भाजपा से विलय की जताई इच्छा

गोवा कांग्रेस में फूट, 15 में से 10 विधायकों ने भाजपा से विलय की जताई इच्छा

2019-07-10 23:07:02
गोवा कांग्रेस में फूट, 15 में से 10 विधायकों ने भाजपा से विलय की जताई इच्छा

गोवा में कांग्रेस के दो-तिहाई विधायकों के एक समूह ने बुधवार को कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में विलय की इच्छा जताई है। नेता विपक्ष चन्द्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में विधायकों का समूह बुधवार शाम विधानसभा अध्यक्ष से मिला और उन्हें कांग्रेस से नाता तोड़ने की जानकारी देते हुए एक पत्र सौंपा। इन विधायकों में अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार और इसिडोर फर्नांडीज शामिल हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शाम करीब 7.30 बजे विधायकों के विधानसभा परिसर पहुंचने से पहले वहां मौजूद थे। इसके अलावा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो भी वहीं पर थे। कांग्रेस के 10 विधायकों के पाला बदलने के बाद अब विधानसभा में उसके पास सिर्फ पांच विधायक बचे हैं। विधानसभा में भाजपा के सबसे ज्यादा 17, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन, तीन निर्दलीय विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राकांपा और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, एमजीपी का एक-एक विधायक हैं। कावलेकर ने इस कदम का कारण पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह बाद में इस पर बयान देंगे।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7