Expressnews7

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अन्याय का मुकाबला करने और जोरशोर से चुनाव अभियान में जुटने का किया आग्रह

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अन्याय का मुकाबला करने और जोरशोर से चुनाव अभियान में जुटने का किया आग्रह

2019-07-11 23:18:59
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अन्याय का मुकाबला करने और जोरशोर से चुनाव अभियान में जुटने का किया आग्रह

Lucknow-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज विभिन्न जनपदों के कार्यकर्ताओं ने भेंट कर शिकायत की कि भाजपा सरकार में निर्दोष और गरीब लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है। विपक्षियों का उत्पीड़न हो रहा है। सत्ता का दुरूपयोग हो रहा है। विकास के कार्य रूके हुए हैं। भाजपा की जनहित में कोई योजना लागू करने में कोई रूचि नहीं है।
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अन्याय का मुकाबला करने और जोरशोर से चुनाव अभियान में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा भाजपा की साजिशों से सावधान रहते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देनी चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2019 गांधी जयंती से सरदार पटेल की जयंती तक भाजपा सांसदों की पदयात्रा का आयोजन कर रही है। वस्तुतः भाजपा बुनियादी समस्याओं के समाधान के बजाय पदयात्रा कर जनभावनाओं से खिलवाड़ करना चाहती है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज किसान, गरीब, नौजवान सभी परेशान है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान को न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है और नहीं अभी तक किसानों की आय दुगनी करने की योजना का कोई ठोस प्रारूप सामने आया है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जनविरोधी हथकंड़ों को सफल नहीं होने देना है। भाजपा की प्रलोभन की राजनीति से लोकतंत्र और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के लिए खतरा हो सकता है। भाजपा का इन मूल्यों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा और उसका मातृ संगठन आर.एस.एस. कभी भारत की आजादी के आंदोलन में शामिल नहीं रहा। लोकतंत्र में भी उसकी आस्था नहीं है। संविधान का सम्मान भी भाजपा में नहीं है। भाजपा समाजवादी विचारधारा की विरोधी है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्तर पर अपनी बात मजबूती से रखने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7