Expressnews7

स्वतंत्र देव सिंह बने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

स्वतंत्र देव सिंह बने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

2019-07-16 23:19:03
स्वतंत्र देव सिंह बने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने आज प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उ0प्र0 भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह जी ने अपने पत्र के माध्यम से दी।
स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है। श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने 1986 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुडकर स्वयं सेवक के रूप में कार्य करना प्रारम्भ किया। श्री सिंह ने 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में कानपुर में काम करते हुए छात्रों, नौजवानों के बीच राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रसार किया।
1991 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कानपुर के प्रभारी बने, जबकि 1994 में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के युवा मोर्चा के प्रभारी के रूप में उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं के बीच पार्टी संगठन की पैठ बढ़ाई। श्री सिंह 1996 व 1998 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2001 में उन्हें उ0प्र0 भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान सौपते हुए उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का संगठन किया।
2004 में श्री सिंह को उ0प्र0 विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया। साथ ही 2004 में ही उन्हें भाजपा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी दिया गया। 2004 से 2010 तक वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे। जबकि 2010 से 2012 तक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 2012 में वे फिर से पार्टी के प्रदेश महामंत्री बने और 2017 तक प्रदेश महामंत्री रहे। श्री सिंह को लोकसभा चुनाव से पूर्व 2013 में पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी रहे। 2014 में उन्हें पार्टी का प्रदेश सदस्यता प्रमुख बनाया गया।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मा. अटल बिहारी बाजपेयी की गरिमामयी उपस्थिति में युवा मोर्चे का राष्ट्रीय महाअधिवेशन आगरा में सम्पन्न कराया। 2002 में ही भाजपा की सीमा जागरण यात्रा (सहारनपुर, पीलीभीत बार्डर से बिहार तक) सम्पन्न कराई। आतंकवाद विषय पर संगोष्ठियां कराकर समाज में खासकर युवाओं में आतंकवाद के खिलाफ जनजागरण का अभियान चलाया। पार्टी द्वारा आयोजित गंगा यात्रा में गणमुक्तेश्वर मुरादाबाद से बलिया तक प्रमुख संचालक रहे। 2012 में विजय संकल्प यात्रा के प्रमुख रहे। जबकि 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की रैलियों के प्रदेश प्रभारी भी रहे।
2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के पश्चात् उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाते हुए परिवहन प्रोटोकाल जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी के साथ ही ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री का दायित्व भी दिया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया। उन्होंने वर्ष 2004 में चीन, हांगकाॅग एवं सिंगापुर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व किया।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7