Expressnews7

अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा सी.एम.एस. गोमती नगर का छात्र दल

अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा सी.एम.एस. गोमती नगर का छात्र दल

2019-07-16 23:31:06
अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा सी.एम.एस. गोमती नगर का छात्र दल

लखनऊ-सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) का छः सदस्यीय छात्र दल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रहे इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स कम्पटीशन (एस.ए.आई.एम.सी.) में प्रतिभाग करेगा। यह अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में आयोजित की जा रही है जिसमें लगभग 30 देशों के बाल गणितज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अन्तर्गत जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में छात्र दल का नेतृत्व प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त करेंगी जबकि विद्यालय की शिक्षिका डा. सरिता द्विवेदी डेप्युटी लीडर के रूप में दक्षिण अफ्रीका जायेंगी। प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्रों में आर्यशी त्रिपाठी, आध्यात्म अग्निहोत्री, आशुतोष कुमार एवं ईशान मिश्रा शामिल हैं।
उन्होने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को अनेक देशों के बाल गणितज्ञों के साथ अपनी गणित प्रतिभा एवं ज्ञान का आदान-प्रदान करने का भरपूर अवसर मिलेगा। इस गणित प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य जूनियर एवं सीनियर वर्गों के छात्रों को गणित ज्ञान की नवीनतम जानकारियों का सुअवसर उपलब्ध कराना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से गणित विषय के ज्ञान का आदान-प्रदान करना, विभिन्न देशों के छात्रों में विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा देना, छात्रों को अपनी गणित प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना तथा सारे विश्व के लिए गणित का एक समान पाठ्यक्रम विकसित करने हेतु प्रेरित करना है।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7