Expressnews7

आम एवं आम निर्मित उत्पादों के निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाय, जिससे किसानों की आय को बढ़ाया जा सके- डॉ दिनेश शर्मा

आम एवं आम निर्मित उत्पादों के निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाय, जिससे किसानों की आय को बढ़ाया जा सके- डॉ दिनेश शर्मा

2019-07-19 23:59:58
आम एवं आम निर्मित उत्पादों के निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाय, जिससे किसानों की आय को बढ़ाया जा सके- डॉ दिनेश शर्मा

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मैंगो फूड फेस्टिवल का किया उद्घाटन
पर्यटन भवन में 19 से 21 जुलाई तक तीन दिवसीय मैंगों फूड फेस्टिवल-2019 का आयोजन
लखनऊ-प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज यहां पर्यटन भवन, लखनऊ में आयोजित मैंगो फूड फेस्टिवल-2019 का उदघाटन किया। उद्घाटन के उपरान्त उन्होंने कहा कि आम के उत्पादन को और अधिक बढ़ाये जाने की जरूरत है। साथ ही कीटनाशकों का प्रयोग करके आम पर लगने वाले कीड़ों की रोकथाम किया जाय। आम एवं आम निर्मित उत्पादों के निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाय, जिससे किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि मैंगो फेस्टिवल का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाना चाहिए। मैंगो फूड फेस्टिवल-2019 का आयोजन पर्यटन विभाग एवं पर्यटन निगम द्वारा किया गया है। तीन दिवसीय मैंगो फूड फेस्टिवल 19 से 21 जुलाई तक अपराह्न 03 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस फेस्टिवल में पर्यटकों और जनमानस को आम से निर्मित व्यंजनों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। फेस्टिवल में आम से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी। उप मुख्यमंत्री ने मैंगो फूड फेस्टिवल के समस्त व्यंजनों के स्टालों एवं आम उत्पादकों के स्टालों का अवलोकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।


अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं सूचना, अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मैंगो फूड फेस्टिवल में व्यंजनों के अलावा आम से बने उत्पाद तथा आम की पौध, आम की बिक्री भी की जायेगी। इसके अतिरिक्त आम महोत्सव में तीनों दिन महिलाओं हेतु आम निर्मित व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता, बच्चों की फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता, मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता, आम पर कहानियां तथा आम की शायरी आदि कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। मैंगों फूड फेस्टिवल तीनों दिन सायं 03 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजातियों के आम की पैदावार होती है, इस आयोजन से जनमानस को विभिन्न प्रकार के आम से निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होने के साथ-साथ आम उत्पादकों एवं व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जनपद लखनऊ के मलिहाबाद के आम की विभिन्न प्रजातियों विशेष रूप से मलिहाबादी दशहरी, चैसा, सफेदा आदि आम देश-विदेश में विख्यात है जिनका वृहद स्तर पर निर्यात भी किया जाता है।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7