Expressnews7

उ0प्र0 में पर्यटन और फिल्म निर्माण दोनों क्षेत्रों में बड़ी सम्भावनाएं- अवनीश कुमार अवस्थी

उ0प्र0 में पर्यटन और फिल्म निर्माण दोनों क्षेत्रों में बड़ी सम्भावनाएं- अवनीश कुमार अवस्थी

2019-07-28 23:39:35
 उ0प्र0 में पर्यटन और फिल्म निर्माण दोनों क्षेत्रों में बड़ी सम्भावनाएं- अवनीश कुमार अवस्थी

उत्तर प्रदेश से फिल्म निर्माण में गति देने के लिए किया गया कार्य प्रत्यक्ष है-प्रसून जोशी
फिल्में हमें सिखाती हैं, सुधारती हैं और अच्छा संदेश देती हैं- राजू श्रीवास्तव अध्यक्ष उ0प्र0 फिल्म विकास परिषद
उ0प्र0 फिल्म निर्माण का केन्द्र बनकर उभर रहा है
राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माण सब्सिडी हेतु 11 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत
राज्य की जी0डी0पी0 में पर्यटन क्षेत्र का लगभग 10 प्रतिशत का योगदान
पर्यटन नीति के तहत प्रदेश में लगभग 18 हजार करोड़ रु0 का निवेश
पर्यटन विकास के लिए 05 ‘एस’ सूचना, सुविधा, सुरक्षा, संरचना और सहयोग को आवश्यक
लखनऊ-द्वितीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हाॅल में ‘पर्यटन एवं फिल्म’ विषय पर एक समानान्तर सत्र आयोजित किया गया। सत्र को एयर इण्डिया के अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक अश्विनी लोहानी ने पर्यटन विषय के मुख्य वक्ता तथा केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने फिल्म विषय के मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित किया।
एयर इण्डिया के अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक अश्विनी लोहानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यटन की परम्परा आदिकाल से है और भविष्य में यह सतत बढ़ती रहेगी। प्रयागराज कुम्भ-2019 का सफल आयोजन कर उत्तर प्रदेश ने धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन हेतु आयोजन के सम्बन्ध में उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन हेतु अनेक महत्वपूर्ण स्थल उपलब्ध हैं। पर्यटन विकास के लिए उन्होंने 05 ‘एस’ सूचना, सुविधा, सुरक्षा, संरचना और सहयोग को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास में पर्यटकों के लिए ‘सुखद अनुभव’ और उनके लिए ‘डेस्टिनेशन क्रिएशन’ का विशिष्ट महत्व है। अपने सम्बोधन में उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश से फिल्म निर्माण में गति देने के लिए किया गया कार्य प्रत्यक्ष है। उन्होंने फिल्मों में राज्य की संस्कृति को प्रामाणिक तरीके से प्रदर्शित किए जाने की बात कही। ‘काहे को ब्याहे विदेश’ लोक गीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस गीत में सुख-दुख व्यथा के संश्लिष्ट भाव समाहित हैं। प्रदेश में फिल्म निर्माण से रोजगार के बढ़े अवसरों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण को बड़े रहस्यवादी ढंग से प्रस्तुत किया जाता है, जबकि यह कठिन परिश्रम और कुशल प्रबन्धन का विषय है। फिल्म निर्माण के यह तथ्य सामने लाए जाने चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी इसे कैरियर के विकल्प के रूप में देख सकें।
उ0प्र0 फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्में हमें सिखाती हैं, सुधारती हैं और अच्छा संदेश देती हैं। प्रदेश में फिल्म निर्माण गतिविधियों में बढ़ोत्तरी से कलाकारों और फिल्म निर्माण से सम्बन्धित अन्य लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने राज्य में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को प्रोत्साहित किए जाने पर बल दिया।
इस अवसर पर अपने स्वागत सम्बोधन में अपर मुख्य सचिव सूचना व पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन और फिल्म निर्माण दोनों क्षेत्रों में बड़ी सम्भावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश फिल्म निर्माण का केन्द्र बनकर उभर रहा है। प्रदेश में विभिन्न चरणों में लगभग 200 फिल्में निर्माणाधीन हैं। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना जैसे अभिनेता प्रदेश की राजधानी में काफी दिनों से शूटिंग कार्य में संलग्न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फिल्म सिटी निर्माण के लिए वाराणसी में जमीन का चयन कर लिया है। फिल्म सिटी के तहत टेªनिंग की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माण सब्सिडी हेतु 11 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस सम्बन्ध में शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
श्री अवस्थी ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य की जी0डी0पी0 में पर्यटन क्षेत्र का लगभग 10 प्रतिशत का योगदान है। राज्य विदेशी पर्यटकों के लिए देश में तीसरे तथा देशी पर्यटकों के लिए दूसरे स्थान पर है। शीघ्र ही देशी-विदेशी दोनों ही पर्यटकों के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त कर लेगा। अपने सम्बोधन के दौरान श्री अवस्थी जी ने प्रदेश में पर्यटन और फिल्म की स्थिति और सम्भावनाओं के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतिकरण भी दिया। उन्होंने बताया कि पर्यटन नीति के तहत प्रदेश में लगभग 18 हजार करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है।
सत्र में अनुभव साझा करते हुए इको टूरिज्म सोसाइटी आॅफ इण्डिया के अध्यक्ष स्टीव बोर्जिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांवों में पर्यटन की बेहतर सम्भावनाएं हैं। सत्र को फिल्म निर्माता बोनी कपूर, सुभाष घई, सतीश कौशिक, फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव, वाइस प्रेसीडेन्ट एण्ड हेड रिटेल बिजनेस इबिक्सकैश प्रकाश वेंकटरमानी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क शिशिर ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर फिल्म निर्माता निशीथ चन्द्रा, विनोद बच्चन एवं प्रख्यात लोक गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7