Expressnews7

समाजवादी महिला सभा की ओर से की गई स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

समाजवादी महिला सभा की ओर से की गई स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

2019-08-03 20:23:09
समाजवादी महिला सभा की ओर से की गई स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

lucknow-समाजवादी महिला सभा की ओर से आज चैाथे दिन भी लखनऊ, के जीपीओ पार्क पर धरना देकर उन्नाव की रेप पीड़िता के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की प्रार्थना की गई। समाजवादी महिला सभा का यह धरना 31 जुलाई 2019 से रोजाना दो घंटे चल रहा है। आज मोमबत्ती जलाकर और हवन के साथ धरना कार्यक्रम का स्थगन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। उन्होंने रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया है।
आज धरना और हवन कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, लीलावती कुशवाहा एमएलसी, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी, मीरा वर्धन, जूही सिंह, नाहिद लारी खान सहित शीला सिंह, पूजा शुक्ला, रूबी खान, अनीता, रेनू, रचना कोरी, गीता पाण्डेय, प्रिया अग्रवाल, वंदना चतुर्वेदी, पूजा सिंह, ओम प्रभा, प्रेमलता यादव, नीलम रोमिला सिंह, मानसी सिंह, मीना यादव, अरूणा त्रिवेदी, अनिता यादव, सुरैय्या सिद्दीकी, जुबैदा खातून, शमीम बानों, सुशीला भारती, पूजा सिंह, शीला यादव, कु0 मैसी, आशुतोष यादव, ऊषा रावत, मिथलेश यादव, रेखा यादव, नसरीन फातिमा, शर्मिला महाराज, ऊषा यादव, साधना वर्मा, पूनम यादव, शीला कुमारी, एकता, प्रीति यादव, इंदू यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में लोकलाज महत्वपूर्ण है। राज्य की भाजपा सरकार रेप पीड़िता के बारे में तब गम्भीर हुई जब सर्वोच्च न्यायालय ने इसका संज्ञान लिया। इस पूरे प्रकरण में भाजपा सरकार पूर्णतः संवेदनहीन रही है। पीड़िता का पूरा परिवार संकट से गुजर रहा है। मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से उनका उत्पीड़न हो रहा है। सरकार का रवैया अभी भी आरोपी विधायक के प्रति उदार है। यह दुःखद है कि पीड़ित परिवार को न्याय के लिए ट्रामासेन्टर के बाहर धरना तक देना पड़ा। जनता में इससे भारी आक्रोश है।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7