Expressnews7

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन बच्चों सहित छह की मौत, 11 लोग घायल

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन बच्चों सहित छह की मौत, 11 लोग घायल

2019-09-21 19:39:46
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन बच्चों सहित छह की मौत, 11 लोग घायल

एटा का कस्बा मिरहची शनिवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में हुए तेज विस्फोट से दहल गया। घटना में तीन मासूम बच्चों सहित छह की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हैं। इनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
धमाका इतनी तेज था कि फैक्टरी के पास बने मकान भी ढह गए। 500 मीटर के क्षेत्र में इंसानी मांस के लोथड़े बिखर गए। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही धमाके के साथ धराशायी मकान में लोग जिंदा जलने लगे थे।
थाना मिरहची क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढा निवासी मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम से पटाखे बनाने का लाइसेंस था, जो मार्च में खत्म हो गया था। इनके मकान में पटाखे रखे हुए थे। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे तेज धमाके के साथ तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि लोगों के चीथड़े हवा में उड़कर काफी दूर तक जा गिरे। एक बच्ची का शव 200 मीटर दूर छत पर जा गिरा। घटना की खबर पर पुलिस के साथ एंबुलेंस कर्मियों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
मकान के मलवे में दबे लोगों को निकालने के लिए तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में छह दो बच्चों सहित छह की मौत हो गई है। जानकारी पाकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि मिरहची में हुआ हादसा बेहद दुखद है। छह लोगों की मौत हुई है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। घायलों और मृतकों को सरकारी योजनाओं के तहत मुआवजे का लाभ दिया जाएगा। मृतकों के नाम
- मुन्नी देवी (50) पत्नी लालाराम।
- अंजली (11) पुत्री छोटे लाल।
- शीतल (18) पुत्री चंद्रपाल ।
- खुशी (5) हनीस
- रजनी (10) पुत्री अशोक उर्फ टाइगर।
- एक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
घायलों के नाम
पूजा (22) पुत्री लालाराम
माधुरी (18) पुत्री लालाराम
सोनी (25) पत्नी रायसिंह
मीरा (25) पत्नी अजय कुमार
रिजवान (5) पुत्र दिलशाद
भागवती (60) पत्नी श्यामपाल
विनय (14) पुत्र नीरेश
प्रतीक (10) पुत्री अशोक उर्फ टाइगर
नूरन (50) पत्नी सिकंदर
विमषी (16) पुत्री छोटे लाल।
अनिल यादव।


श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ भरा था पर्चा

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से...

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

ExpressNews7