Expressnews7

देश में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई के विरोध में उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा दिया गया धरना

देश में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई के विरोध में उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा दिया गया धरना

2019-12-10 00:17:07
देश में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई के विरोध में उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा दिया गया धरना

lucknow-देश में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई के विरोध में उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष आज मध्यान्ह सांकेतिक विरोध व प्रदर्शन सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय जी के नेतृत्व में किया गया। सेवादल द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मध्यान्ह 12 बजे ढोलक, हारमोनियम, झांझ, तबला, वाद्य यन्त्र के साथ एकत्रित होकर सिनेमाई गीत के परिवर्तित रूप- सखि सइयां तो खूब ही कमात हैं, मंहगाई डायन खाये जात है। जब-जब भाजपा सरकार-प्याज 200 के पार। जब-जब भाजपा सरकार-महिलाओं पर अत्याचार। जब-जब भाजपा सरकार-व्याप्त फैला भ्रष्टाचार जैसे नारों को गाने में परिवर्तित कर सेवादल के स्वयंसेवकगणों का प्रदर्शन लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहा, धुन पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि जब-जब भाजपा सरकार आती है मंहगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, रूपये का अवमूल्यन शुरू हो जाता है। विरोध प्रदर्शन में किसी भी तरह का मुर्दाबाद या जिन्दाबाद आदि के नारे नहीं लगाये गये।
धरना-प्रदर्शन की शुरूआत वंदेमातरम से हुई एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने बताया कि सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि सेवादल ने आज मंहगाई के विरोध में सांकेतिक धरना देकर देश एवं प्रदेश सरकार को मंहगाई को नियंत्रित करने एवं जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार ने मंहगाई से त्रस्त जनता को मंहगाई से निजात न दिलायी तो कांग्रेस सेवादल सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
श्री काली ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सर्वश्री मोहन चन्द्र उप्रेती, करूणेश राठौर, प्रेमशंकर तिवारी, सुशील तिवारी सोनू पंडित, डा0 रविन्द्र मिश्रा, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, सतीश बिन्द, दुर्गविजय सिंह मान, हसीना खातून, कनिष्का राफेल, हिमांशु द्विवेदी, नजमा बेगम, मंजू मिश्रा, राजमणि शुक्ला, इन्दु पाण्डेय, धीरेन्द्र शुक्ला, हरेकृष्ण गुप्ता, राजेन्द्र कटियार, अमरेश यादव, उमर खान बाबा, जमुना प्रसाद पाण्डेय, ब्रजेश वर्मा, रामकिशोर, मो0 अनीस, विनोद श्रीवास्तव, मो0 उमर, शीतला शर्मा, संजीव सिंह, सुभाष पाण्डेय, राकेश तिवारी, डा0 हनुमान, अरूण त्रिपाठी, वंदना सिंह, जीवन श्रीवास्तव, आस्था तिवारी, रितेश मौर्या, शमी घोषी आदि सैंकड़ों की संख्या में सेवादल के स्वयंसेवक मौजूद रहे।


UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ...

यूपी के 11 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश आईएमडी ने जारी की सूची

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती...

कई राज्य व केंद्र शासित देश में हो सकती है बारिश...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान...

लोकसभा चुनाव में सितारे भी उतरे हैं मैदान में

ExpressNews7