Expressnews7

थाने में बंद पिता को खाना देने गए किशोर से पुलिसकर्मी ने किया कुकर्म की कोशिश,निलंबित

थाने में बंद पिता को खाना देने गए किशोर से पुलिसकर्मी ने किया कुकर्म की कोशिश,निलंबित

2019-12-10 00:56:36
थाने में बंद पिता को खाना देने गए किशोर से पुलिसकर्मी ने किया कुकर्म की कोशिश,निलंबित

कासगंज जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। पटियाली सर्किल के थाना सिकंदरपुर वैश्य में तैनात मुंशी पर एक किशोर से कुकर्म की कोशिश का आरोप लगा है। सोमवार पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं एसपी सुशील घुले ने आरोपी मुंशी को निलंबित कर दिया है। थाना सिकंदरपुर वैश्य के एक गांव निवासी व्यक्ति पर किसी जमीन पर कब्जा करने का आरोप था। बीते छह दिसंबर को पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई थी। दोपहर दो बजे 13 वर्षीय किशोर अपने पिता को खाना देकर थाने आया था।
आरोप है कि तभी मुंशी त्रिभुवन सिंह ने किशोर को कोई सामान रखने के बहाने कमरे में भेज दिया। इसके बाद पीछे से मुंशी भी आ गया। पहले मुंशी ने खाना खाया, फिर किशोर को भी खिलाया। बाद में उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। किसी तरह किशोर मुंशी के चंगुल से बचकर कमरे से भाग निकला और घर जाकर जानकारी दी। इधर, पुलिस ने पिता को भी छोड़ दिया। सोमवार की शाम पीड़ित किशोर के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सुशील घुले ने बताया कि मुंशी पर किशोर से कुकर्म की कोशिश का आरोप है। आरोपी मुंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7