Expressnews7

जामिया विवाद पर प्रियंका का धरना

जामिया विवाद पर प्रियंका का धरना

2019-12-16 19:56:07
जामिया विवाद पर प्रियंका का धरना

new delhi-जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों और पुलिस के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को छात्रों से मारपीट के विरोध में इंडिया गेट के सामने सड़क पर सांकेतिक धरने पर बैठीं।
दो घंटे तक सांकेतिक धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'देश गुंडों की जागीर नहीं है। नौजवान देश की आत्मा है। देश में लोकतंत्र है तानाशाही नहीं है। हम लोकतंत्र के खिलाफ लड़ेंगे।'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'केंद्र सरकार ने संविधान को नष्ट कर दिया है। यह देश की आत्मा पर हमला है, युवा देश की आत्मा है। विरोध उनका अधिकार है।' प्रियंका ने कहा, 'मैं भी मां हूं। आप लाइब्रेरी में घुसते हैं, उन्हें बाहर निकालकर पीटते हैं। यह अत्याचार है।' प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया। उन्होंने पूछा, 'महिलाओं पर हमले, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और छात्रों के साथ की गई पिटाई जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं?' उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान के खिलाफ है। यह हमारे संविधान को नष्ट कर देगा।
प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल और अन्य नेता धरने पर बैठे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। उन्होंने (पुलिस) ने विश्वविद्यालय में प्रवेश कर छात्रों पर हमला किया। हम संविधान के लिए लड़ेंगे, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7