Expressnews7

मानसून से पूर्व बाढ़ से बचाव हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं -जलशक्ति मंत्री

मानसून से पूर्व बाढ़ से बचाव हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं -जलशक्ति मंत्री

2020-06-10 22:44:01
मानसून से पूर्व बाढ़ से बचाव हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं -जलशक्ति मंत्री

गण्डक संगठन से जुड़ी बाढ़ परियोजनाओं को समय से पूरा करायें
बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों व स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव वाचिंग की व्यवस्था की जाए
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने बाढ़ से पूर्व की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक के क्रम कल मंगलवार देर रात तक बाढ़ कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने सरकारी आवास पर समीक्षा की और संवेदनशील जनपदों में सभी आवश्यक इंतजाम किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर से बता दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये जायं, ताकि बाढ़ की विभीषिका से होने वाली क्षति को कम से कम किया जा सके।
डा0 महेन्द्र सिंह ने गण्डक संगठन से संबंधित बाढ़ परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए इसके अन्तर्गत आने वाले जनपदों-कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर बलरामपुर तथा महाराजगंज के संबंधित अधिकारियों से बाढ़ निरोधक कार्यों से संबंधित परियोजनाओं को समय पूरा करने के निर्देश दिये।
जल शक्ति मंत्री ने निर्देश दिये कि सभी परियोजनाओं को 25 जून, 2020 से पहले पूरा करके 30 जून तक परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी जाए। जिन स्थलों पर परियोजना स्वीकृत नहीं है एवं स्थल संवेदनशील हैं उनका अनुरक्षण कार्य समय से करा लिया जाए। इन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर लाइव वाचिंग किया जाए। इसके साथ ही नालों की सफाई का कार्य 25 जून तक हरहाल में पूरा करा लिया जाए।
बाढ़ से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तथा वहीं पर विश्राम करें। संवेदनशील स्थानों पर अधिक से अधिक मानव संसाधन एवं मशीने लगाकर कार्य कराया जाए। इन कार्यों का अभिलेखीकरण, फोटोग्राफी आदि करायी जाय। इसके अलावा सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करें।
डा0 महेन्द्र सिंह गण्डक, सरयू संगठन द्वारा कराये जा रहे कार्यों पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का अनुपालन हर स्तर पर किया जाए। गण्डक एवं सरयू संगठन के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि गण्डक संगठन में 124 परियोजनाएं प्रगति पर हैं तथा इसमें से 37 परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं। शेष परियोजनाओं कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार सरयू संगठन में 12 परियोजनाएं चल रही हैं तथा 03 परियोजनएं पूरी कर ली गई हैं।
बैठक में यह भी बताया गया कि सरयू परियोजना प्रथम, द्वितीय, तृतीय संगठन के अन्तर्गत चल रही बाढ़ परियोजनाओं के संबंध में बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती तथा अयोध्या के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई और मंत्री ने परियोजनाओं से संबंधित सभी कार्य मानसून से पूर्व पूरा कराने के निर्देश दिए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में सचिव सिंचाई श्रीमती अपर्णा यू0, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष ए0के0 श्रीवास्तव अन्य प्रमुख एवं मुख्य अभियन्तागण तथा संगठनों के अधिकारी मौजूद थे।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7