Expressnews7

इतिहास बताने के लिए श्री राम जन्मभूमि के 2000 फीट नीचे डाला जाएगा टाइम कैप्सूल

इतिहास बताने के लिए श्री राम जन्मभूमि के 2000 फीट नीचे डाला जाएगा टाइम कैप्सूल

2020-07-27 20:23:57
इतिहास बताने के लिए श्री राम जन्मभूमि के 2000 फीट नीचे डाला जाएगा टाइम कैप्सूल

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समय आने ही वाला है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे इसके साथ ही करोड़ों रामभक्तों का राम मंदिर बनने का सपना साकार होने लगेगा। राम मंदिर निर्माण के लिए बनाया गया ट्रस्ट लोगों को राम मंदिर के संघर्ष से जोड़ने और इसके तथ्यपरक इतिहास को बताने के लिए मंदिर स्थल में 2000 फीट नीचे एक टाइम कैप्सूल रखेगा। जिससे कि आने वाले समय में अगर कोई रामजन्मभूमि का इतिहास जानना चाहेगा तो उसे सही व तथ्यपरक जानकारी मिल सकेगी।
ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि लंबी कानूनी लड़ाई व संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है इसलिए यह जरूरी है कि इसके इतिहास को भी संरक्षित किया जाए जिससे कि आने वाले समय में लोगों को श्रीराम जन्मभूमि की सही जानकारी मिल सके।
बता दें कि अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ठीक गर्भगृह में मोदी के पूजन का आसन होगा, तो प्रार्थना मंडप में केंद्रीय मंत्रीगण, मुख्यमंत्रीगण, राज्यपाल, संघ प्रमुख समेत तमाम दिग्गज हाथ जोड़े खड़े मिलेंगे। गर्भगृह के चारों तरफ गूढ़ मंडप से संत-धर्माचार्य और वैदिक आचार्य मंत्रोच्चार करते दिखेंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन का यह ब्लूप्रिंट अयोध्या दौरे पर शनिवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तय किया है। पीएम मोदी यहां याचक बनकर आएंगे, मगर तैयारी अवध के राजा राम की भव्यता के अनुकूल होगी।
पूजन के साथ सीटिंग प्लान 84 हजार 600 वर्गफुट के प्रस्तावित मंदिर के पांचों गुंबद के ठीक नीचे चौहद्दी में किया गया है। परिसर से लेकर समूचे शहर की सजावट त्रेतायुग जैसी भव्यता और दिव्यता का परिचायक बनने जा रही है। 70 एकड़ के मंदिर परिसर की लोहे की पाइप से बनी सघन चहारदीवारी को भगवा रंग दिया जा रहा है, जहां ऊं लिखे भगवा ध्वज लहराएंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल को किसी भी आंधी-तूफान को झेलने में समर्थ वाटर प्रूफ टेंट से मंदिर के आकार जैसा बनाने का कार्य शुरू हो रहा है।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7