Expressnews7

रोगों पर नियंत्रण करने की क्षमता जागृत करने में योग चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका-डाॅ0 धर्म सिंह सैनी

रोगों पर नियंत्रण करने की क्षमता जागृत करने में योग चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका-डाॅ0 धर्म सिंह सैनी

2020-10-08 22:30:20
रोगों पर नियंत्रण करने की क्षमता जागृत करने में योग चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका-डाॅ0 धर्म सिंह सैनी

आयुष मंत्री ने ‘योग एवं दमा’ पुस्तक का किया विमोचन
लखनऊ:-प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धर्म सिंह सैनी द्वारा आज यहां अपने आवास पर लखनऊ विश्वविद्यालय के योग शिक्षक डाॅ0 अमरजीत यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘योग एवं दमा’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में चिकित्सा विज्ञान ने अनुसंधान करके विभिन्न प्रकार की असरकारक औषधियों का आविष्कार किया है जो दमा के लक्षणों को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने में समर्थ है। किन्तु यह भी सत्य है कि आविष्कृत औषधियों द्वारा बीमारी का सम्पूर्ण इलाज सम्भव नहीं है, बल्कि कई बार तो औषधियों, विशेषकर स्टीराॅयड्स के प्रयोग के पश्चात रोगी पूर्व की अपेक्षा अधिक कमजोर तथा अस्वस्थ महसूस करने लगता है।
योग चिकित्सा के माध्यम से रोगी की रोग पर नियंत्रण करने की स्वयं की क्षमता को जागृत किया जाता है। योगाभ्यास से प्राण ऊर्जा का प्रवाह शरीर में व्यापक एवं सुगम स्वरूप में होने लगता है। शरीर की स्वतः ठीक होने की क्षमता तीव्र हो जाती है।
आयुष राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि 21वीं शताब्दी में मनुष्य ने विकास के उच्चतम शिखर को स्पर्श कर लिया है, किन्तु व्यक्तियों में रोगों से लड़ने की क्षमता में कमी आ गयी है। बढ़ता प्रदूषण एवं स्वास्थ्य के गिरते स्तर के कारण लोगों में विभिन्न प्रकार की व्याधियों का फैलाव हो रहा है।
आज की प्रमुख स्वास्थ्य समस्या में दमा भी एक महत्वपूर्ण समस्या है। भारत सहित विश्व की बड़ी आबादी दमा रोग से ग्रसित है। शारीरिक अंगों के कार्यों में नियंत्रण एवं दमा के प्रबंधन में योग अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
आयुष राज्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि डाॅ0 यादव द्वारा लिखित यह पुस्तक दमा के रोगियों के लिए विशेष लाभप्रद सिद्व होगी। इस पुस्तक के सह लेखक प्रो0 राजेन्द्र प्रसाद एवं डाॅ0 निखिल गुप्ता हैं।


श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ भरा था पर्चा

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से...

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

ExpressNews7