Expressnews7

कांग्रेस छोड भाजपा मे शाािमल हुई फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर

कांग्रेस छोड भाजपा मे शाािमल हुई फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर

2020-10-12 23:39:28
 कांग्रेस छोड भाजपा मे शाािमल हुई फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को खुशबू सुंदर को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया। अब वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। सुंदर को दक्षिण भारत में कांग्रेस पार्टी के चर्चित चेहरों के रूप में देखा जाता था। ऐसे में आइए जानते हैं, कौन हैं खुशबू सुंदर और क्या रहे हैं उनसे जुड़े विवाद।
व्यक्तिगत जीवन
खुशबू सुंदर का जन्म 29 सितंबर 1970 को मुंबई में हुआ था। खुशबू ने अपना फिल्मी करियर बचपन में ही शुरू कर दिया था। खुशबू के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका विवाह एक्टर, फिल्म डायरेक्टर सुंदर सी से 2000 में हुआ था। दोनों की दो बेटी हैं, जिनका नाम अवंतिका और आनंदिता है, जिनके नाम पर प्रोडक्शन हाउस अवनी सिनेमैक्स की शुरुआत की गई है। खुशबू पिछले 34 वर्षों से चेन्नई में रह रही हैं।
ऐसा रहा है फिल्मी करियर
खुशबू सुंदर के फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' (1980) में एक बाल कलाकार के रूप में हुआ। वह एक बाल कलाकार के रूप में हिंदी फिल्मों 'नसीब', 'लावारिस', 'कालिया', 'दर्द का रिश्ता' और बेमिसाल का भी हिस्सा थीं। बाद में, 1985 में, उन्होंने 'जानू' में जैकी श्रॉफ के साथ अभिनय किया। उन्होंने 1990 में 'दीवाना मुझ सा नहीं' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें आमिर खान और माधुरी दीक्षित ने अभिनय किया।
खुशबू सुंदर 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तमिल फिल्मों के अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 1980 से 1985 के बीच उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। फिर उन्होंने तमिल फिल्मों का रुख किया।


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7