Expressnews7

राजस्व विभाग को निर्देश दिये गये है कि मौसम को देखते हुए समय से कम्बल खरीद लिया जाए- नवनीत सहगल

राजस्व विभाग को निर्देश दिये गये है कि मौसम को देखते हुए समय से कम्बल खरीद लिया जाए- नवनीत सहगल

2020-10-30 21:35:35
राजस्व विभाग को निर्देश दिये गये है कि मौसम को देखते हुए समय से कम्बल खरीद लिया जाए- नवनीत सहगल

प्रदेश में 24,431 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, एक्टिव मामलो में निरन्तर गिरावट आ रही है
प्रदेश में 28 अक्टूबर, 2020 को सरकारी अस्पतालों में 6478 बच्चों का जन्म हुआ जिसमें से 6214 नार्मल डिलीवरी तथा 264 सिजेरियन डिलीवरी हुआ- अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना के बचाव हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाये। उन्होंने कहा है कि सर्दी का मौसम आ रहा है, इस मौसम में विशेष तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब तक कोरोना की कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक पूरी सतर्कता और सावधानी बरतना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिये है कि ज्यादा से ज्यादा फोकस टेस्टिंग पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम आ रहा है राजस्व विभाग को निर्देश दिये गये है कि समय से कम्बल खरीद लिया जाए।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधिया तेजी से चले इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। अधिक रोजगार सृजन के लिए भी कदम उठाये जा रहे है। प्रदेश में अद्यतन 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,753 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक लगभग 5.82 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,541 करोड रूपये के ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन इकाईयों के माध्यम से 25 लाख रोजगार सृजन हुआ है।
श्री सहगल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार कई वरिष्ठ अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की गयी है। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 42 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 04 गुना है। उन्होंने बताया कि 106 मक्का क्रय केन्द्र स्थापित किये जा रहे है तथा मूंगफली के भी क्रय केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। खाद्य विभाग तथा कृषि उत्पादन को खाद्य सामग्री के दाम नियंत्रित करने के निर्देश दिये गये है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,222 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,47,17,483 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2237 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2590 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में अब तक कुल 4,48,644 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 93.45 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 24,431 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव मामलो में निरन्तर गिरावट हो रही है। उन्हांेने कहा कि आस-पास के राज्यों में कोरोना संक्रमण दोबारा बढ रहा है। ऐसे में बदलते मौसम को रखते हुए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 2,70,897 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,59,619 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,49,788 क्षेत्रों में 4,39,058 टीम दिवस के माध्यम से 2,80,63,771 घरों के 13,79,72,974 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। जिसके के माध्यम से कल 2490 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,73,911 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। आज पूरे प्रदेश में मेेंहदी आर्टटिस्ट, ब्यूटी पार्लर के समस्त कर्मचारियों की फोकस सैम्पलिंग की जा रही है। प्रदेश में 28 अक्टूबर, 2020 को सरकारी अस्पतालों में 6478 बच्चों का जन्म हुआ। जिसमें से 6214 नार्मल डिलीवरी तथा 264 सिजेरियन डिलीवरी हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों का टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ सेन्टर तथा जिला अस्पताल में समय से बच्चों का टीकाकरण कराना चाहिए।


श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ भरा था पर्चा

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से...

श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

ExpressNews7