Expressnews7

काशी में संतों की अपील, हिंदुओं की संपत्ति लौटा दें मुसलमान वरना अयोध्या की तरह ले लेंगे

काशी में संतों की अपील, हिंदुओं की संपत्ति लौटा दें मुसलमान वरना अयोध्या की तरह ले लेंगे

2021-01-03 23:08:44
काशी में संतों की अपील, हिंदुओं की संपत्ति लौटा दें मुसलमान वरना अयोध्या की तरह ले लेंगे

अखिल भारतीय संत समिति ने मुस्लिम समाज से आग्रह किया है कि उनके पास हिंदुओं की जो भी संपत्ति है, उसे लौटाते हुए परस्पर अनुराग और भाईचारा की मिसाल पेश करें। समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन संतों ने कहा कि यदि अनुराग से बात नहीं बनी तो हमारे सामने अदालत और आंदोलन के भी विकल्प हैं।
दुर्गाकुंड स्थित हनुमानप्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चल रही बैठक में रविवार को समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने दो प्रस्ताव पेश किए। पहले प्रस्ताव में उत्तराखंड सरकार से मांग की गई है कि 2016 में नेशनल हाईवे के निर्माण के समय हटाई गई वीतरागी संत वामदेव की मूर्ति फिर से स्थापित की जाए। दूसरे प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थों-मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य, शुक्रताल, देवीपाटन आदि के सम्यक विकास के लिए उठाए गए कदमों के लिए योगी सरकार की सराहना की गई। साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर और विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई। हिंदू बहन-बेटियों को लव जेहाद से बचाने के लिए प्रदेश सरकार के धर्मांतरणरोधी अध्यादेश का भी समर्थन किया गया।
अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में शामिल होने आए संतों ने रविवार सुबह सात बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने विश्वनाथ धाम की प्रगति का जायजा लिया। कॉरिडोर से निकलते वक्त मीडिया से बातचीत में अखिल भारतीय संत समिति के संरक्षक जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी राजेश्वरचार्य ने कहा कि यह कॉरिडोर विश्व में गंगा और विश्वनाथ के मिलन के महान प्रतीक रूप में दिखेगा। संत समाज इस पुनीत कार्य की  प्रशंसा करता है और संपूर्ण विश्व में इसके  प्रचार-प्रसार का दायित्व भी स्वविवेक से ग्रहण करता है।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7