Expressnews7

बर्ड फ्लू से निपटने के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार प्रदेश के सीमावर्ती प्रदेशों की स्थिति का निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा

बर्ड फ्लू से निपटने के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार प्रदेश के सीमावर्ती प्रदेशों की स्थिति का निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा

2021-01-08 20:06:41
बर्ड फ्लू से निपटने के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार प्रदेश के सीमावर्ती प्रदेशों की स्थिति का  निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा

लखनऊ: -देश के 05 राज्यों केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा में बर्ड फ्लू के संक्रमण की स्थिति के कारण उत्तर प्रदेश में सघन निगरानी का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती प्रदेशों की स्थिति का विभाग द्वारा निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा है। बर्ड फ्लू की विभीषिका को ध्यान में रखते हुए वाटर बाडीज के आसपास प्रवासी पक्षियों के आवागमन का भी अनुश्रवण किया जा रहा है।
यह जानकारी आज यहां पशुपालन विभाग के निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डाॅ0 रामपाल सिंह ने देते हुए बताया कि बर्ड फ्लू के संक्रमण से निपटने के लिए प्रदेश में प्रभावी तैयारियां की जा रही हैं। जनपदों में टास्क फोर्स की बैठकें आयोजित की जा रही है तथा रैपिड रिसपांस (त्त्ज्) टीम के गठन की कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्रीय स्तर पर अन्य सहयोगी विभागों, यथा-स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, प्रशासनिक विभाग आदि से निरन्तर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र ने बताया कि उक्त के साथ ही जनमानस में कोई विपरीत प्रभाव न हो इसलिए प्रचार-प्रसार का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज गूगल मीट के माध्यम से वृहद प्रचार-प्रसार के लिए जनपदीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है तथा सभी जनपदों से निरन्तर सम्पर्क में रहने के लिए कन्ट्रोल रूम को क्रियाशील किया गया है। जनमानस से दूरभाष संख्या 0522-2741991, 0522-2741992 एवं टोल फ्री नं0 1800 180 5141 पर प्राप्त जानकारी पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की व्यवस्था की गयी है।
श्री सिंह ने बताया कि पूर्ण रूप से पका हुआ चिकन मीट खाने अथवा उबला हुआ अण्डा खाने से बर्ड फ्लू का कोई भी खतरा नहीं है। वर्तमान में प्रदेश में किसी भी स्थान पर बीमारी के प्रकोप की सूचना नहीं है। पशुपालन विभाग, उ0प्र0 अपनी पूर्ण क्षमता एवं निष्ठा से बर्ड फ्लू का संक्रमण न हो, इसके लिए निरन्तर कार्य कर रहा है।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7