Expressnews7

अजीत हत्याकांड में हुई पहली गिरफ्तारी,तीन शूटर भागे मुंबई

अजीत हत्याकांड में हुई पहली गिरफ्तारी,तीन शूटर भागे मुंबई

2021-01-10 00:19:33
अजीत हत्याकांड में हुई पहली गिरफ्तारी,तीन शूटर भागे मुंबई

विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर अजीत सिंह की हत्या करने वाले शूटरों में से तीन के मुंबई और एक के मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल जाने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें शूटरों की तलाश में मुंबई और उज्जैन रवाना हो चुकी हैं। इस बीच पुलिस ने शूटर को उज्जैन छोड़कर आई दिल्ली के नंबर की एक कार भी बरामद कर ली है। हत्याकांड में बाहुबली पूर्व सांसद के एक करीबी प्रदीप कबूतरा की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है।
अजीत सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आजमगढ़ के प्रिंस नाम के युवक को गिरफ्तार किया था जो शूटरों के साथ ही लाल रंग की डस्टर कार से लखनऊ आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस मोबाइल फोन की एसेसरीज का काम करता है और शूटरों का परिचित है। वह अपने पिता के लिए दवा लेने लखनऊ आया था। प्रिंस को पता था कि उसके साथी किसी की हत्या करने जा रहे हैं।
पुलिस ने उसे पीजीआई इलाके से पकड़ा जिसके बाद उसने ही रोहतास प्लूमेरिया अपार्टमेंट और लाल रंग की कार के बारे में बताया। प्रिंस से पूछताछ में शूटरों के मुंबई और उज्जैन जाने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस की टीमें वहां भेजी गईं। प्रिंस को अपराध व अपराधियों के विषय में जानकारी होने पर गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पुलिस ने एक शूटर को उज्जैन छोड़कर आई दिल्ली के नंबर की कार भी बरामद कर ली है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सनसनीखेज हत्याकांड में आजमगढ़ में रहने वाले और बाहुबली पूर्व सांसद के करीबी प्रदीप कबूतरा का नाम भी आ रहा है। प्रदीप यहां गोमतीनगर विस्तार के एक अपार्टमेंट में बाहुबली पूर्व सांसद के फ्लैट पर अपने भाई मनोज सिंह के साथ रहता है। हालांकि, वारदात वाले दिन उसकी लोकेशन आजमगढ़ में ही पाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदीप की तलाश की जा रही है।

 


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7