Expressnews7

कांग्रेस पर भरोसा मत कीजिए जब बारी आए वैक्सीन लगवाते जाइए- अमीत शाह

कांग्रेस पर भरोसा मत कीजिए जब बारी आए वैक्सीन लगवाते जाइए- अमीत शाह

2021-01-17 21:55:58
कांग्रेस पर भरोसा मत कीजिए जब बारी आए वैक्सीन लगवाते जाइए- अमीत शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बगलकोट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर भरोसा मत कीजिए जब बारी आए वैक्सीन लगवाते जाइए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता वैक्सीन पर सवाल उठाते हैं। मैं जानता हूं वे विरोध के अलावा कुछ नहीं कर सकते लेकिन कम से कम प्रयास करने वालों को नहीं रोकें। मैं आपलोगों को भरोसा दिलाता हूं कि भारत में विकसित दोनों टीका पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं, आपने देश में 4 पीढ़ियों तक शासन किया, गरीब महिलाओं के घरों में रसोई गैस क्यों नहीं दी? गरीबों के लिए शौचालय, बिजली, घर, आयुष्मान भारत योजना क्यों नहीं थी? क्योंकि वे गरीबी को दूर नहीं करना चाहते थे।
वहीं व्यापार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले हम चीन से खिलौने खरीदते थे, लेकिन अब देश का पहला खिलौना-निर्माण क्लस्टर कोप्पल में बनाया जा रहा है। आप सभी को गर्व होना चाहिए कि भारत भर के बच्चे कोप्पल खिलौने के साथ खेलेंगे और हमें चीन से नहीं खरीदना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और मनमोहन सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने 10 साल के शासन में कर्नाटक को क्या दिया? 13 वें वित्त आयोग के तहत राज्य को कितना पैसा दिया गया? मैं आपको बताऊंगा, कांग्रेस ने 88,583 करोड़ रुपये दिए और 14 वें वित्त आयोग के तहत, भाजपा सरकार ने विकास के लिए 2,19,506 करोड़ रुपये दिए।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7