Expressnews7

भाजपा ने झूठ और नफरत की राजनीति करके सत्ता हासिल की है-अखिलेश यादव

भाजपा ने झूठ और नफरत की राजनीति करके सत्ता हासिल की है-अखिलेश यादव

2021-01-22 21:09:38
भाजपा ने झूठ और नफरत की राजनीति करके सत्ता हासिल की है-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा है कि भाजपा ने झूठ और नफरत की राजनीति करके सत्ता हासिल की है। अमेरिका के नागरिकों ने राष्ट्रपति चुनाव में झूठ तथा नफरत की राजनीति को नकारा है। भारत में भी इसी तरह राजनीति को नकारे जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा रंग बदलने वाली भाजपा से देश के किसान और नौजवान समेत सभी दुःखी है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह राज्य अपराध, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, बेरोजगारी, खराब शिक्षा, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है। खुद सरकारी आंकड़े बताते है कि नाबालिग बच्चियों से बलात्कार, हत्या और फर्जी एनकाउण्टर में यूपी सबसे आगे निकल गया है। भाजपा के इशारे पर प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं। विकास का विनाश करने में भी भाजपा नम्बर एक पर पहुंच गई है। किसानों के फसल की लूट हो रही है पर भाजपा को कोई चिंता नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को अधिकारी जो बता देते है उसे ही वे सत्य मान लेते हैं। उनका यह कथन सही नहीं है कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में चीनी मिले बेची गईं, जबकि सच्चाई यह है कि उस अवधि में यूपी में एक भी चीनी मिल नहीं बेची गई। कई बंद चीनी मिलों को भी चलाया गया था। प्रदेश में भाजपा राज में गन्ना किसानों को बकाया भुगतान तक नहीं मिल पाया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि कृषि कानून पर फिलहाल सरकार पीछे हटी है पर वह किसानों को धोखा देना है। नए कृषि कानूनों से खेती को कारपोरेट जगत के हाथों गिरवी रखने की साजिश है। केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह किसान विरोधी तीनों, बिल वापस ले और किसानों की सभी मांगे मान ले। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने लाकडाउन में मजदूरों को भी सड़क पर छोड़ दिया था। कई लोगों की घर पहुंचने से पहले मौत हो गई। समाजवादी पार्टी ने मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रूपए की मदद की।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज को धर्म-जाति का ज़हर एक रणनीति के तहत बांटा है। हमे आगे आनेवाली चुनौती का सामना करना है। भाजपा राज में सबसे ज्यादा झूठे मुकदमें समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगे हैं। कोविडकाल में सरकार हर स्तर पर नाकाम रही है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट समिट में 5 लाख करोड़ रूपये के एमओयू किए गए, डिफेंस एक्सपो भी हुआ पर हासिल क्या हुआ कौन सा नया उद्योग लगा है? किसको रोजगार मिला? इसका जवाब भाजपा सरकार क्यों नहीं देती?
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप्प है। अजीब बात है कि मुख्यमंत्री जी अपने उद्घाटन का भी उद्घाटन करने लगे है। समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरूआत की थी भाजपा उसे अभी तक पूरा नहीं कर पाई है जबकि समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तय समय से पहले बना और उस पर सुखोई-मिराज वायुयान भी उतरे। आज आनलाइन पढ़ाई में समाजवादी पार्टी की सरकार में बांटे लैपटाप ही काम आ रहे हैं। उन्होंने कहा हमें संकल्प लेना है कि विभाजनकारी ताकते फिर कामयाब न हो और सन्2022 में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे।

वही आज दूसरी तरफ लखनउ मे समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता छोटे लोहिया श्री जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर आज राजधानी सहित प्रदेश के सभी जनपदों में समाजवादी पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं समाजवादी आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम श्री जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में हुआ। समाजवादी पार्टी मुख्यालय एवं जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जनेश्वर मिश्र जी की प्रतिमा पर सर्वश्री अहमद हसन नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, राजेन्द्र चैधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, नारद राय पूर्व मंत्री, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, राजेश यादव, लीलावती कुशवाहा, जगजीवन प्रसाद सभी एमएलसी, अरूण वर्मा, एवं सनातन पाण्डेय पूर्व विधायक ने माल्यार्पण करके श्री मिश्र जी को श्रद्धांजलि दी।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रामशंकर यादव, विकास यादव, विजय सिंह, राम सागर, जुगल किशोर बाल्मीकि, मोहम्मद एबाद, अरविन्द गिरि, बृजेश यादव, प्रदीप चैधरी, पीड़ी तिवारी, प्रदीप शर्मा, सोनम चिश्ती, अवनीश यादव, विश्वभूषण तिवारी, विनोद यादव, मनीष सिंह, रोहित शुक्ल, डाॅ0 राजवर्धन जाटव, राहुल सिंह, डाॅ0 आशुतोष वर्मा, मणीन्द्र मिश्र, शीला सिंह, रेनू सिंह, जयसिंह प्रताप यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हर्ष वशिष्ठ, एस.के. राय, संजीव भट्ट, अतुल प्रजापति, फैज अहमद फैज, आलोक यादव, महेश गुप्त, वंदना चतुर्वेदी, कुमुदिनी यादव, अजित मिश्रा, दीपू चैधरी आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7