Expressnews7

चेतन भगत ने रिहाना पर कसा तंज कहा मुझे तुम्हारा झूठ बोलने का अंदाज पसंद है

चेतन भगत ने रिहाना पर कसा तंज कहा मुझे तुम्हारा झूठ बोलने का अंदाज पसंद है

2021-02-03 23:24:25
चेतन भगत ने रिहाना पर कसा तंज कहा मुझे तुम्हारा झूठ बोलने का अंदाज पसंद है

किसान आन्दोलन को लेकर अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट पर कई बॉलीवुड हस्तियों के हमले के बाद अब लेखक चेतन भगत ने भी तंज कसा है। चेतन भगत ने रिहाना के ही गाने के बोल का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा है। चेतन भगत ने तंज कसते हुए लिखा है, मुझे रिहाना का यह गाना सबसे ज्यादा पसंद है, Love the way you lie। इसका हिंदी अर्थ हुआ, 'मुझे तुम्हारा झूठ बोलने का अंदाज पसंद है'। चेतन भगत के इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने उनका समर्थन किया है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने चेतन भगत को ट्रोल करते हुए लिखा है कि आप सरकार की चमचागीरी कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने चेतन भगत के ट्वीट का समर्थन करते हुए रिहाना पर सवाल उठाया है। एक यूजर ने लिखा है कि यही रिहाना अमेरिका कैपिटल हिल में हुई हिंसा पर चुप थीं। चेतन भगत से पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत भी रिहाना पर तीखा हमला बोल चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने रिहाना के न्यूड शो की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि ऐसे लोग ही लेफ्ट वालों के मॉडल हैं। यही नहीं कंगना ने एक साथ अपनी और रिहाना की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'संघी नारी सबपे भारी। इस बीच विदेश मंत्रालय की ओर से रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसी विदेशी हस्तियों को आंतरिक मामले में टिप्पणी न करने की नसीहत दी गई है। सरकार के इस बयान को ट्विटर पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लोगों से प्रॉपेगेंडा से बचने की अपील की है। यही नहीं अनुपम खेर, करण जौहर, सुनील शेट्टी, एकता कपूर जैसी सिलेब्रिटीज ने भी सरकार की राय का समर्थन करते हुए ट्वीट किए हैं।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7