चार लाख दिया जाएगा मुआवजा
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने सोमवार को तपोवन क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से हुए नुकसान के आंकलन को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने साफ किया कि किसी भी स्थिति में प्रोजेक्ट को बंद नहीं किया जाएगा। पहले मलबा साफ होगा। साढ़े तीन हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट को करीब 1500 करोड़ का नुकसान पहुंचा है।केंद्रीय मंत्री ने नुकसान वाले क्षेत्रों का दौरा किया। आस पास के प्रभावितों से बात की। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। स्थानीय प्रशासन से भी नुकसान की जानकारी ली। घटना के कारणों और नुकसान की जानकारी एनटीपीसी के अफसरों से ली। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को 2023 में कमीशन होना था। इसका 80 प्रतिशत पूरा हो चुका था। इस घटना से करीब 1500 करोड़ का नुकसान पहुंचा है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि तपोवन विष्णुप्रयाग हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का यदि बैराज न होता, तो नुकसान बहुत ज्यादा होता। इस बैराज के कारण पानी का बहाव काफी कम हुआ। जिससे आगे नुकसान नहीं हुआ। बैराज न होने पर ये नुकसान जोशीमठ से आगे तक होता। इस घटना से आर्थिक नुकसान से ज्यादा लोगों की जो जान माल का नुकसान हुआ है, वो हमारे लिए अधिक परेशानी की बात है।
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को चार लाख मुआवजा दिया जा रहा है। अभी ये तय किया गया है। आगे और देखा जाएगा। प्रभावितों में अभी अधिकतर स्थानीय लोग ही हैं।
महाकुंभ-महाशिवरात्रि पर गोरखपुर से योगी ने की...
महाकुंभ माघ पूर्णिमा में 73 लाख लोगों ने डुबकी लगाई...
पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई, प्रयागराज में...
महाकुंभ भगदड़ हादसा या साजिश? AI कैमरे में नजर आए...
महाकुंभ भगदड़ में अब तक 30 की मौत - बैरिकेडिंग टूटने...
महाकुंभ में बसंत पंचमी 3 फरवरी को होगा तीसरा अमृत...