Expressnews7

प्रदेश की 3 चीनी मिलों में तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों व कर्मचारियों को संविदा पर किया जायेगा तैनात

प्रदेश की 3 चीनी मिलों में तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों व कर्मचारियों को संविदा पर किया जायेगा तैनात

2021-02-10 00:06:34
प्रदेश की 3 चीनी मिलों में तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों व कर्मचारियों को संविदा पर किया जायेगा तैनात

लखनऊ:-उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण पारदर्शी चयन प्रणाली अपनाते हुए तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम क्षेत्र की चीनी मिलों में पारदर्शी तरीके से चयन कर संविदा पर तैनात करने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर0 भूसरेड्डी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लि0 में पेराई सत्र 2019-20 से 03 चीनी मिलें-मुण्डेरवा-बस्ती, पिपराइच-गोरखपुर और मोहिउद्दीपुर-मेरठ क्रियाशील हैं। इन चीनी मिलों में तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों व कर्मचारियों को संविदा पर तैनात किया जायेगा।
भूसरेड्डी ने बताया कि प्रथम चरण में प्रधान प्रबंधक, मुख्य अभियन्ता, मुख्य रसायनज्ञ, मुख्य लेखाकार, मुख्य गन्ना प्रबंधक, उप मुख्य अभियन्ता, उप मुख्य रसायनज्ञ, सहायक अभियन्ता, निर्माण रसायनज्ञ, गन्ना प्रबंधक, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्वालिटी कन्ट्रोल मैनेजर के पदों पर तकनीकी रूप से दक्ष, उच्च व्यवसायिक दृष्टिकोण रखने वाले तथा परिणामपरक कार्मिकों को पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत संविदा पर तैनात किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। पूर्ण विवरण राज्य चीनी निगम की वेबसाइट ूूूण्नचेनहबवतचण्बवउ पर भी उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी बताया कि उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुसार नवयुवकों एवं नवयुवतियों को रोजगार प्रदान कराये जाने के उद्देश्य से राज्य चीनी निगम द्वारा प्रथम बार अभियंत्रण, लेखा, शर्करा तकनीक एवं गन्ना आदि विभागों में बिना किसी अनुभव के भी मैनेजमेंट टेªनियों की तैनाती करने हेतु भी कार्यवाही की जा रही है।


UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी- तूफान,

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48...

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

ExpressNews7