Expressnews7

कासगंज में शराब माफिया का पुलिस पर हमला, सिपाही की मौत, दरोगा धायल

कासगंज में शराब माफिया का पुलिस पर हमला, सिपाही की मौत, दरोगा धायल

2021-02-10 00:36:29
कासगंज में शराब माफिया का पुलिस पर हमला, सिपाही की मौत, दरोगा धायल

अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। दरोगा सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए। पुलिस फोर्स ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सिपाही की मौत हो गई और दरोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। अफसरों के साथ कई थानों की फोर्स हमलावरों की तलाश में जंगलों में उतरी हुई है। घटना पर सीएम योगी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मंगलवार देर शाम करीब सात बजे सिढ़पुरा थाने से दरोगा अशोक पाल, सिपाही देवेंद्र सिंह को अवैध शराब की खेप की सूचना मिली थी। दरोगा सिपाही दबिश देने पहुंचे तो शराब माफिया ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को दौड़ा दौड़ाकर मारा गया। उनकी वर्दी फाड़ दी गई। असलहा भी छीन लिया गया।
दरोगा को लहूलुहान हालत में देखकर एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची फोर्स ने उन्हें गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद सिपाही की तलाश शुरू की गई। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने कई थानों की पुलिस को जंगल में सिपाही की तलाश में लगाया। करीब एक घंटे की तलाश के दौरान काफी दूर जंगल में गंभीर हालत में सिपाही देवेंद्र सिंह पड़ा मिला। सिपाही देवेंद्र सिंह को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

 


।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

आजमगढ़ एयरपोर्ट  मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 10 यात्री ही भर रहे उड़ान, लंबे इंतजार के बाद हुआ

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ...

आजमगढ़ एयरपोर्ट मंदुरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट...

अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया इस सीट को उम्मीदवार

ExpressNews7