Expressnews7

खाद्यान्न परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खाद्यान्न परिवहन वाहनों में जी0पी0एस0 की व्यवस्था हो-मुख्यमंत्री

खाद्यान्न परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खाद्यान्न परिवहन वाहनों में जी0पी0एस0 की व्यवस्था हो-मुख्यमंत्री

2021-02-12 00:10:23
खाद्यान्न परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खाद्यान्न परिवहन वाहनों में जी0पी0एस0 की व्यवस्था हो-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न के परिवहन हेतु सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए
इस व्यवस्था को समयबद्ध ढंग से लागू किया जाए: मुख्यमंत्री
नियुक्ति से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि नियुक्त ठेकेदार के पास खाद्यान्न परिवहन के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों
मुख्यमंत्री के समक्ष सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था हेतु प्रस्तावित नीति का प्रस्तुतीकरण
लखनऊ:-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न के परिवहन हेतु सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को समयबद्ध ढंग से लागू किया जाए। इस प्रणाली के अन्तर्गत भारतीय खाद्य निगम डिपो से खाद्यान्न सीधे उचित दर विक्रेता की दुकान तक पहुंचाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री जी ने यह निर्देश आज यहां अपने सरकारी आवास पर सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था हेतु प्रस्तावित नीति के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की नियुक्ति ई-टेण्डर के आधार पर की जाए। नियुक्ति से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि नियुक्त होने वाले ठेकेदार के पास खाद्यान्न परिवहन के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों। खाद्यान्न परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खाद्यान्न परिवहन वाहनों में जी0पी0एस0 की व्यवस्था हो।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्रीमती वीना कुमारी मीना, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7