Expressnews7

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश को अवॉर्ड ऑफ रिकॉग्निशन पुरस्कार से किया गया सम्मानित

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश को अवॉर्ड ऑफ रिकॉग्निशन पुरस्कार से किया गया सम्मानित

2021-02-13 22:33:59
स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश को अवॉर्ड ऑफ रिकॉग्निशन पुरस्कार से किया गया सम्मानित

लखनऊ:-कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के 18 सी.एस.आई.एस.आई.जी. ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2020 का समारोह लखनऊ स्थित होटल ताज में किया गया। इस पुरस्कार का वितरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
ई-गवर्नेंस तथा डिजिटल प्रयोग के माध्यम से आम जनमानस को होने वाले फायदे अर्थात सरकारी सेवाओं का आम व्यक्तियों को सीधे पहुंचने वाले लाभ के संबंध में संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों के कतिपय विभागों द्वारा कंप्यूटर सोसायटी आफ इंडिया को प्रस्तुतीकरण किया गया था, जिसमें अन्य विभागों के साथ-साथ स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश को अवॉर्ड आफ रिकॉग्निशन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह जानकारी प्रदेश के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने देते हुए बताया कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा ऑनलाइन लेख पत्र पंजीकरण में प्रयुक्त संपत्ति पंजीकरण सॉफ्टवेयर अर्थात प्रेरणा सॉफ्टवेयर के माध्यम से सुविधा पूर्वक ऑनलाइन लेख पत्र पंजीकरण की कार्यवाही संपादित की जाती है, जिसमें पक्षकर स्टांप तथा पंजीकरण शुल्क का भुगतान ई - भुगतान के माध्यम से कर सकते हैं और साथ ही अपनी सुविधा अनुसार लेख पत्र पंजीकरण कराने हेतु तिथि व समय का चयन कर संबंधित उप निबंधक कार्यालय में उपस्थित होकर अपने लेख पत्र का पंजीकरण अत्यंत अल्प समय में करा सकते हैं।उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर के क्रियान्वयन पश्चात रजिस्ट्री कार्यालयों के बाहर व्याप्त बिचैलियों से आम जनमानस को राहत हुई है , इसके साथ ही भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन श्रीमती वीना कुमारी, आई. जी. स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन श्रीमती मिनिस्ती एस.ए.आई.जी. स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन श्री के.के. सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7