Expressnews7

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के कार्यों हेतु 2 अरब 50 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के कार्यों हेतु 2 अरब 50 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

2021-03-03 11:32:06
सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के कार्यों हेतु 2 अरब 50 करोड़ रूपये  की धनराशि स्वीकृत

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अन्दर पूरा कराया जाय
सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का कार्य शुरू करने के पूर्व सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्राप्त की जाय
लखनऊ:-सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के निर्माण कार्य हेतु प्राविधानित धनराशि 1304.00 करोड़ रूपये के सापेक्ष अवशेष धनराशि में से 02 अरब 50 करोड़ रूपये की धनराशि प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के निवर्तन पर कतिपय शर्तों के साथ रखी गयी है।
इस सम्बंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक की ओर से 02 मार्च, 2021 को शासनादेश जारी किया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि कार्य शुरू करने के पूर्व सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्राप्त की जाय। प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष वित्तीय वर्ष 2020-21 की बकाया केन्द्रांश भारत सरकार से प्राप्त करने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करेंगे। विगत वर्षों में किये गये व्यय की प्रतिपूर्ति भारत सरकार से कराये जाने का दायित्व प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष का होगा।
शासनादेश में यह भी कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अन्दर पूरा कराया जाय। इसके अलावा वित्तीय अनुशासन का हर स्तर पर कड़ाई से अनुपालन किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत प्रायोजन पर ही किया जाना है अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7