Expressnews7

भाजपा लखनऊ महानगर के मंडल अध्यक्ष/प्रभारी बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष अपने मंडल को सक्षम बनाए– स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा लखनऊ महानगर के मंडल अध्यक्ष/प्रभारी बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष अपने मंडल को सक्षम बनाए– स्वतंत्रदेव सिंह

2021-03-05 00:45:47
भाजपा लखनऊ महानगर के मंडल अध्यक्ष/प्रभारी बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष अपने मंडल को सक्षम बनाए– स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के मंडल अध्यक्षो एवं मंडल प्रभारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर श्याम सत्संग भवन, मंदिर मार्ग महानगर में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आप सब अपने मंडल को एक सक्षम मंडल बनाए । सक्षम मंडल से तात्पर्य जिस मंडल की एवं सेक्टरों की महीने में दो बार तथा बूथ समितियों की महीने में एक बार नियमित बैठक होती हो उसे सक्रिय मंडल कहते हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि रविवार को जब "मन की बात" कार्यक्रम आता है तो उसे अपने बूथ समिति के साथ बैठकर सुने और उसके बाद वहीं पर बूथ समिति की बैठक कर संगठन की चर्चा करें।जिस मंडल में महामंत्री और अध्यक्ष महीने में दो बार बैठक करते हैं साथ ही पार्टी के प्रमुख 6 कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुचारू रूप से होते हैं उसे सक्रिय/ सक्षम मंडल कहते है। मंडल प्रभारियो से कहा कि वह महीने में कम से कम चार दिन मंडल में प्रवास करे। मंडल प्रभारी को मंडल की दोनो बैठकों में जाना अनिवार्य है। मंडल प्रभारी मार्गदर्शक हैं और वह संपूर्ण रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं को दिशा प्रदान करें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सर्वप्रथम सभी का परिचय प्राप्त करने के पश्चात संगठनात्मक विषयों पर प्रश्नोत्तर व चर्चा करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय व सक्षम बनाने के संबंध में सुझाव प्रदान किए। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल प्रभारी और अध्यक्ष से एक एक कर परिचय लेते हुए मंडल के संगठन कार्यों एवं मंडल की स्तिथि की जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि आप सबने अपने मंडल की बूथ समितियो की बैठक कर ली है क्या? आपका मंडल सक्षम मंडल एवम ताकतवर है? मंडल अध्यक्ष मजबूत है, सक्षम है ? प्रदेश अध्यक्ष ने अपेक्षा की कि यह लक्ष्य निर्धारित करें कि इस वर्ष के अंत तक उनके मंडल में कोई भी व्यक्ति पटरी पर भूखा या बिना कंबल के ना सोए।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने समापन उदबोधन मे सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष की अपेक्षा के अनुसार दरी बिछाकर जमीन पर बैठकर की गई । हमारे सभी भाजपा कार्यकर्ता सदैव जमीनी रूप से जुड़ कर पार्टी को मजबूत करने में संघर्षरत रहते हैं और आज जमीन पर बैठकर ही बैठक भी कर रहे हैं।
बैठक के अंत में सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों ने सामूहिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री/ महानगर प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला एवम महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षेत्र अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा के साथ अपने घर से लाए टिफिन का दरी पर बैठकर सामूहिक भोजन भी किया।
बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ महानगर प्रभारी/ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा , महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंडल प्रभारी मनोहर सिंह, राजीव मिश्रा, अमित गुप्ता,मानसिंह, सुषमा खर्कवाल, राकेश श्रीवास्तव, साकेत शर्मा, ओ पी श्रीवास्तव सहित सभी मंडल प्रभारी वा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7