Expressnews7

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों से गन्ना विभाग द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किया गया ’मिशन शक्ति पुरस्कार’

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों से गन्ना विभाग द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किया गया ’मिशन शक्ति पुरस्कार’

2021-03-09 10:50:14
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों से गन्ना विभाग  द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किया गया ’मिशन शक्ति पुरस्कार’

गन्ना विकास विभाग के प्रयासों से ग्रामीण महिला उद्यमी सफलता के शिखर पर
गन्ना विभाग द्वारा गठित जिला बरेली के “अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह” की अध्यक्षा, सुश्री कुसुम उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित
अयोध्या के “मां वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह” की अध्यक्षा श्रीमती मानमती को उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया
लखनऊः-प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिये प्रभावी कदम उठाये जाने के आदेशों एवं मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, सुरेश राणा द्वारा दिये निर्देशों के क्रम में प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये ’मिशन शक्ति अभियान’ के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु सिंगल बर्ड चिप विधि से गन्ने की नर्सरी तैयार कर सीडलिंग वितरण हेतु प्रदेष के 36 जिलों की 142 गन्ना विकास परिषदों में 1,060 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन स्वयं सहायता समूहों द्वारा 592.42 लाख सीडलिंग तैयार की गई तथा शरदकालीन बुवाई के सीजन में प्रति महिला औसतन रू.11,500 की आय प्राप्त की गई। इन उल्लेखनीय उपलब्धियों हेतु आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों हेतु प्रदान किये जाने वाले मिशन शक्ति पुरस्कार हेतु बरेली के अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम एवं अयोध्या के मां वैष्णों देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती मानमती को प्रदेश स्तर पर विभिन्न विभागों से चयनित 11 महिलाओं में स्थान प्राप्त हुआ और उन्हें इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हाॅल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ना बाहुल्य क्षेत्रों में रोजगार की अपार सम्भावनाओं के दृष्टिगत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने हेतु विभाग द्वारा प्रदेश के 36 जिलों में 1,060 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें सिंगल बड एवं बड चिप विधि से गन्ने की नर्सरी तैयार किये जाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। गठित समूहों में कुल महिला सदस्यों की संख्या 13,550 है।
उन्होंने बताया कि इन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 592.42 लाख सीडलिंग तैयार कर 487.10 लाख सीडलिंग का वितरण किया गया। जिससे 2,199 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना प्रदर्शन की स्थापना हुई है। जिससे प्रदेश में 17.59 लाख कु. उन्नतशील गन्ना बीज बुवाई हेतु उपलब्ध होगा। इन महिला स्वयं सहायता समूहों को सीडलिंग बिक्री से रू.1,461.3 लाख की आय प्राप्त हुई तथा लगभग 4 लाख दिवस का रोजगार सृजित हुआ है। शरदकालीन बुवाई के समय प्रति महिला रू.11,500 की आय हुई और पूरे वर्ष में औसतन आय रू.59,000 प्रति महिला प्राप्त होगी।
अपर मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि गन्ने की खेती में महिला रोजगार सृजन के माध्यम से महिला श्रमिकों का मनोबल बढ़ा है तथा अतिरिक्त आय के सृजन से ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर में सुधार आने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता की भावना विकसित हो रही है और ग्रामीण अंचल की महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ गरिमामय जीवन यापन कर रही है। वर्ष 2021-22 से इस योजना में और अधिक महिला उद्यमियों को जोड़ा जायेगा।


राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से केएल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव,...

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला...

Lok Sabha Election 2024: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह...

।लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान में हैं ये दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान,...

लोकसभा चुनाव 2024: 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, मैदान...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मां डिंपल के लिए मांगे वोट... की ये अपील

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश...

जनता के बीच चुनावी मैदान में नजर आईं अखिलेश की...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला;

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी...

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 12वीं...

ExpressNews7