76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर चीफ गेस्ट वहां मौजूद रहे। पीएम मोदी भी शामिल हुए। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है।परेड की शुरुआत कल्चर मिनिस्ट्री के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। 300 आर्टिस्ट ने वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड निकाली। फिर इंडोनेशिया के सैन्य जवानों का दस्ता परेड करते हुए कर्तव्य पथ पर गुजरा। भारतीय सेना के जवानों ने भीष्म टैंक, पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम के साथ मार्च किया।
एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 फाइटर जेट, 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट और 7 हेलिकॉप्टर शामिल हुए। अपाचे, राफेल और ग्लोब मास्टर इस फ्लाई पास्ट का हिस्सा रहे। परेड में 15 राज्यों और 16 मंत्रालयों की झांकियां नजर आईं। पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
महाकुंभ माघ पूर्णिमा में 73 लाख लोगों ने डुबकी लगाई...
पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई, प्रयागराज में...
महाकुंभ भगदड़ हादसा या साजिश? AI कैमरे में नजर आए...
महाकुंभ भगदड़ में अब तक 30 की मौत - बैरिकेडिंग टूटने...
महाकुंभ में बसंत पंचमी 3 फरवरी को होगा तीसरा अमृत...
महाकुंभ में आधी रात को क्या हुआ, क्यों मची भगदड़,अब...