Expressnews7

भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी ‘उत्तम प्रदेश‘ नहीं बन पाएगा- अखिलेश यादव

भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी ‘उत्तम प्रदेश‘ नहीं बन पाएगा- अखिलेश यादव

2021-03-07 12:23:33
भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी ‘उत्तम प्रदेश‘ नहीं बन पाएगा- अखिलेश यादव

lucknow-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी ‘उत्तम प्रदेश‘ नहीं बन पाएगा और नहीं नागरिकों में सुरक्षा का भाव रहेगा। कानून व्यवस्था पर लम्बे-लम्बे भाषण देने वाले मुख्यमंत्री जी खुद अपने प्रदेश को सम्हालने में विफल रहे हैं। वे दूसरे प्रदेशों में जाकर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश बदनामी और बदहाली से उबर नहीं पाएगा। चारों तरफ जंगलराज है। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते प्रशासनतंत्र पूर्णतया निष्क्रिय हो चला है।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कितनी तरक्की कर ली है इससे जाहिर है कि ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 के अनुसार प्रदेश का एक भी शहर टाप टेन में नहीं है। स्वास्थ्य एवं आवासीय सेवाएं, पीने का पानी, साफ-सफाई आदि की स्थिति यूपी के शहरों में अच्छी नहीं मिली है। कितनी शर्मनाक हालत है कि राजधानी लखनऊ देश के रहने वालों शहरों की सूची में 26वें स्थान पर ठहर गया है।
कानून व्यवस्था की दशा तो यह है कि विधान भवन के सामने ही एक दारोगा ने खुद को गोली मार ली। लोक भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वालों की भी संख्या कम नहीं रही है। सम्भल में दुष्कर्म पीडि़ता को लगातार मिल रही धमकी, न्याय न मिलने के चलते खुदकुशी की घटना दुःखद है, साथ ही अत्याचार की सभी हदें पार होने का नमूना भी।
प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है। रोज बहन बेटी की अस्मत लूटी जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा 1090 जैसी योजनाएं बनायी थीं। भाजपा सरकार ने इन योजनाओं पर भी पानी फेर दिया है और अब वह पिंक बूथ, नारी शक्ति जैसे टोटकों से लोगों को बहकाने में लगी है।
विगत दो दिनों में ही एटा में दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी। अलीगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म। महोबा में एक बेटी के साथ गैंगरेप, अमरोहा में भी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के साथ वीवीआईपी जनपद गोरखपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म होना जताता है कि पुलिस तंत्र का मनोबल कितना गिरा हुआ है। बुलन्द शहर में छह दिन से लापता किशोरी की हत्या। मुरादाबाद में ट्रांसपोर्टर की बेटी की हत्या कर शव फेंका गया। प्रयागराज में फिरौती के लिए ग्रामीण की हत्या हुई।
बंगाल में राजनीतिक हत्याओं पर घडि़याली आंसू बहाने वाले सीएम उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षण में निरंतर जारी समाजवादी पार्टी के नेताओं की हत्या और बेलगाम अपराध पर मौन धारण किए है। इटावा में बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। कानपुर में दुष्कर्म असफल रहने पर बच्ची को कुंए में फेंक दिया गया।
गम्भीर मामलों में भी पुलिस का ढुलमुल रवैया, रफादफा करने में ही रहता है। कहां है मिशन शक्ति? कहां है एन्टी रोमियों स्क्वायड? फरियादी को टरकाते रहेंगे फिर कैसे मिलेगा न्याय और कैसे रूकेगा अपराध? अपराधियों के आगे नतमस्तक और आम नागरिकों पर वर्दी का रौब। जनता ने इसीलिए ठान लिया है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाओं में मतदान के जरिए वर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन को समाप्त करने के लिए साइकिल को ही रफ्तार देगी।


सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’ प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए शानदार मॉडल

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की...

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में भयानक लू का रेड अलर्ट, रातें भी बनेंगी भट्टी

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली बिल जमा करने के तरीके में भी हुआ बदलाव

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11, लापता 4 लोगों की तलाश अभी भी जारी

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस से 30 प्रतिशत तक फसल नुकसान, बढ़ी किसानों की चिंता

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस...

ExpressNews7