Expressnews7

कोविड से बचाव के लिए हर नागरिक को कोविड प्रतिरक्षण का टीका अवश्य लगवाना चाहिए-मोती सिंह

कोविड से बचाव के लिए हर नागरिक को कोविड प्रतिरक्षण का टीका अवश्य लगवाना चाहिए-मोती सिंह

2021-03-09 22:56:26
कोविड से बचाव के लिए हर नागरिक को कोविड प्रतिरक्षण का टीका अवश्य लगवाना चाहिए-मोती सिंह

ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ ने आज लगवाई कोविड वैक्सीन
लखनऊ-प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ ने आज यहाँ डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में कोविड प्रतिरक्षण के लिए चल रहे टीकाकरण सत्र में टीकाकरण करवाया। श्री मोती सिंह को कोविड प्रतिरक्षण के टीकाकरण की आज पहली डोज की वैक्सीन दी गई है। टीकाकरण की दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जायेगी।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश में इस समय 45 वर्ष से ऊपर के गम्भीर बीमारी से ग्रस्त लोगों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण चल रहा है, जिसमें उन्होंने भी टीकाकरण करवाया है। उन्होंने कहा ये हमारे लिए गर्व की बात है कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए हमारे देश में ही वैक्सीन का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में निर्मित वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और कोविड से बचाव के लिए हर नागरिक को ये टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
ग्राम्य विकास मंत्री ने वैक्सीन की पहली डोज का टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्यगत परेशानी का अनुभव नहीं हुआ। उन्हांेने कहा कि ये अत्यंत सामान्य प्रक्रिया और सामान्य इंजेक्शन लगने जैसा ही था। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वो अपना टीकाकरण कराने में आगे आएं और बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि कोरोना महामारी का उन्मूलन हो सके।


सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’ प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए शानदार मॉडल

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की...

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में भयानक लू का रेड अलर्ट, रातें भी बनेंगी भट्टी

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली बिल जमा करने के तरीके में भी हुआ बदलाव

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11, लापता 4 लोगों की तलाश अभी भी जारी

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस से 30 प्रतिशत तक फसल नुकसान, बढ़ी किसानों की चिंता

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस...

ExpressNews7