Expressnews7

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर, पीएम मोदी की आज मुख्यमंत्रियों संग बैठक

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर, पीएम मोदी की आज मुख्यमंत्रियों संग बैठक

2021-03-17 10:42:13
महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर, पीएम मोदी की आज मुख्यमंत्रियों संग बैठक

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक के दौरान हालात का जायजा लेंगे और उसके बाद कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। यह बैठक इसलिए भी काफी अहम है, क्योंकि देश में लगातार छठे दिन कोरोना के 20,000 से अधिक मामले सामने आने के बीच केंद्रीय दल ने अपनी रिपोर्ट में महाराष्ट्र में कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरूआत के बारे में आगाह किया है।
महाराष्ट्र में बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्य को संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए सख्त रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। देश में कोरोना की भयावह होती स्थिति को देखते हुए अब पंजाब से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में पाबंदियों के दिन लौट आए हैं और अब स्कूलों को बंद कर दिया गया है और कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगाए गए हैं।
उधर, केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 मामलों में दो फरवरी तक गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि, उसके बाद से रोजाना सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,492 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,09,831 हो गई है। देश में लगातार छठे दिन 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।


सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’ प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए शानदार मॉडल

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की...

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में भयानक लू का रेड अलर्ट, रातें भी बनेंगी भट्टी

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली बिल जमा करने के तरीके में भी हुआ बदलाव

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11, लापता 4 लोगों की तलाश अभी भी जारी

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस से 30 प्रतिशत तक फसल नुकसान, बढ़ी किसानों की चिंता

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस...

ExpressNews7