Expressnews7

सपा से अलग हुई बहु अपर्णा यादव बन सकती है मंत्री

सपा से अलग हुई बहु अपर्णा यादव बन सकती है मंत्री

2022-03-14 19:59:50
सपा से अलग हुई बहु अपर्णा यादव बन सकती है मंत्री

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और हाल ही में बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीतने वालीं अपर्णा यादव योगी सरकार में मंत्री बनाई जा सकती हैं। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में अपर्णा यादव को मंत्री बनाने की चर्चा काफी तेज है। सूत्रों के मुताबिक योगी कैबिनेट 2.0 में अपर्णा यादव के अलावा अदिति सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई अदिति सिंह ने बीजेपी की टिकट पर रायबरेली से जीत दर्ज की थी और अब वो योगी कैबिनेट का हिस्सा बन सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक योगी सरकार की नई कैबिनेट में दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों राजेश्वर सिंह और असीम अरूण को भी भी शामिल किया जाएगा। लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव जीतकर आए डॉ. राजेश्वर सिंह यूपी पुलिस विभाग में अधिकारी रहे हैं जबकि कन्नौज सदर सीट से चुनाव जीतने वाले बीजेपी विधायक असीम अरुण एडीजी रैंक के अधिकारी रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के शीर्ष नेताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले विधायक पंकज सिंह को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात चल रही है।

पत्रकार से नेता बने शलभ मणि त्रिपाठी जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी भी कहा जाता है, उन्हें भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। शलभ मणि त्रिपाठी ने देवरिया सीट से जीत दर्ज की है। नए चेहरों के अलावा पुराने नेता जैसे सुरेश खन्ना को भी मंत्रीपद दिया जा सकता है जिन्होंने शाहजहांपुर सीट से लगातार नौंवी बार जीत दर्ज की है। खबर है कि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी कैबिनेट में दोबारा जगह मिल सकती है।


सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’ प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए शानदार मॉडल

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की...

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में भयानक लू का रेड अलर्ट, रातें भी बनेंगी भट्टी

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली बिल जमा करने के तरीके में भी हुआ बदलाव

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11, लापता 4 लोगों की तलाश अभी भी जारी

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस से 30 प्रतिशत तक फसल नुकसान, बढ़ी किसानों की चिंता

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस...

ExpressNews7