लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिराकर जम्मू-कश्मीर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आजादी के बाद देश की सभी उपलब्धियों का श्रेय एक ही परिवार को दिया जाता था, लेकिन अब देश बदल चुका है। अब उपलब्धियां देश के 140 करोड़ लोगों की हैं।”
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में सरकार ने साहसिक फैसले लिए हैं, जिनसे देश की एकता मजबूत हुई है और लोकतंत्र को नई दिशा मिली है। पीएम मोदी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रेरणा स्थल देशभक्ति और सामाजिक चेतना का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’...
यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में...
Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल...
यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली...
वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों...
उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस...