Expressnews7

रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से एसआई ने किया रेप

रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से एसआई ने किया रेप

2021-03-08 12:17:55
रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से एसआई ने किया रेप

राजस्थान के खेड़ली में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ किसी और ने नहीं बल्कि पुलिस उपनिरीक्षक ने ही बलात्कार कर डाला। दरअसल, खेड़ली थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई 26 साल की युवती से 54 साल के पुलिस उपनिरीक्षक ने थाने में ही रेप किया। इसके बाद जब पीड़िता शिकायत के लिए पहुंची तो थाना पुलिस दिनभर मामला छिपाती रही। पर जब उच्चाधिकारियों तक खबर पहुंची तो मामला सामने आया।
इसके बाद जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और अलवर एसपी थाने पहुंचे और देर रात आरोपी एसआई भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि जादौन ने महिला को राहत दिलाने तथा पति के साथ काउंसिलिंग कराने का झांसा देकर थाने में बने अपने कमरे में तीन दिन तक दुष्कर्म किया। आईजी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया-एसआई भरत सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ परिवाद दिया। इसमें लिखा कि उसका पति उसे तलाक की धमकी देता है। लेकिन, वह ऐसा नहीं करना चाहती। एसआई ने उसे झांसा दिया कि वह उसके और पति के बीच काउंसिलिंग कराने के साथ परिवाद में राहत दिला देगा। एसआई महिला को थाने परिसर में बने अपने आवासीय रूम में ले गया। जहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 3 और 4 मार्च को भी बुलाया और रेप किया। रविवार शाम पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई, तब भी एसआई ने उससे छेड़छाड़ करने के साथ कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
गौरतलब है कि अलवर में पिछले 7 दिन में ये दूसरी बार है पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इससे पहले एक महिला ने 2 मार्च को अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत गुर्जर पर रेप का आरोप लगाया था।


सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’ प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए शानदार मॉडल

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की...

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में भयानक लू का रेड अलर्ट, रातें भी बनेंगी भट्टी

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली बिल जमा करने के तरीके में भी हुआ बदलाव

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11, लापता 4 लोगों की तलाश अभी भी जारी

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस से 30 प्रतिशत तक फसल नुकसान, बढ़ी किसानों की चिंता

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस...

ExpressNews7