Expressnews7

आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी,पकडे गये 40478 लीटर अबैध शराब

आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी,पकडे गये 40478 लीटर अबैध शराब

2021-03-09 10:56:09
आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी,पकडे गये 40478 लीटर अबैध शराब

लखनऊ-प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार दबिश एवं चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा माह मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रदेश में 1596 मुकदमे पकड़े़ गये, जिसमें 40,478 ली. अवैध शराब बरामद की गयी तथा शराब बनाने हेतु तैयार किये गये 2,51,475 कि.ग्रा. लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त 618 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 16 वाहनों को जब्त किया गया।
यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर0 भूसरेड्डी ने बताया कि मार्च माह के प्रथम सप्ताह में जनपद झाँसी में कबूतरा डेरा में दबिश के दौरान 2000 ली0 अवैध शराब बरामद करते हुए 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जनपद बागपत में 45 पौवा अवैध देशी शराब के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जनपद गौतमबुद्धनगर में 194 पौवा क्रेजी रोमियो ब्राण्ड के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जनपद बहराइच में प्रवर्तन कार्यवाही में 200 ली0 अवैध अपमिश्रित शराब, नकली क्यू.आर.कोड, शराब बनाने की अन्य सामग्री के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जनपद गाजियाबाद में रोड चेकिंग के दौरान एक होण्डा सिटी कार से हरियाणा राज्य में बिक्री हेतु अनुमन्य 30 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गयी तथा मौके से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
अपर मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि आबकारी विभाग द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के साथ 02 से 08 मार्च तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब के अवैध कार्य में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराई जा रही हैं।


सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’ प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए शानदार मॉडल

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की...

सेंट मैरी इंटर कॉलेज में दिखी प्रतिभा की चमक, ‘सृजन’...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में भयानक लू का रेड अलर्ट, रातें भी बनेंगी भट्टी

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों...

यूपी के लिए अगले 72 घंटे भारी! 20 से अधिक जिलों में...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण अभी पता नहीं

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव...

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली बिल जमा करने के तरीके में भी हुआ बदलाव

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट...

यूपी में प्रीपेड नहीं रहे 84 लाख स्मार्ट मीटर, बिजली...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11, लापता 4 लोगों की तलाश अभी भी जारी

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने...

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से मरने वालों...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस से 30 प्रतिशत तक फसल नुकसान, बढ़ी किसानों की चिंता

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा...

उत्तर प्रदेश में आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा से दस...

ExpressNews7